अतुल कुमार गुप्ता को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

February 15, 2020

चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें प्रफुल्ल छाजेड के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरंजन जम्बुसरिया को 2020-21 के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है।

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI)

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (ICAI) का गठन 1 जुलाई, 1949 को किया गया था। ICAI की स्थापना भारतीय संसद द्वारा पारित चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम, 1949 के तहत की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान देश में चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यवसाय को नियमित करता है। यह देश में एकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स की अनुशंसा करता है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का आदर्श वाक्य ‘य एष सुप्तेषु जागर्ति’ है।