COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए भारत सरकार ने PM-CARES फंड की स्थापना की

April 1, 2020

28 मार्च, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने PM-CARES फंड की घोषणा की। इसके तहत COVID-19 महामारी के संकट से निपटने के लिए फंड जुटाया जा रहा है।

मुख्य बिंदु

PM-CARES का पूर्ण स्वरुप  ‘Prime Minister’s Citizen Assistance and Relief in Emergency Situations’ है। यह COVID-19 जैसे खतरों से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक समर्पित कोष है। इन फंड्स को इकट्ठा करने के लिए एक ट्रस्ट बनाया गया है। भारत के प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में वित्त मंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री शामिल हैं।

निधि की विशेषताएं

PM-CARES ट्रस्ट को दान किए जा रहे फंड को आयकर अधिनियम की धारा 80 (G) के तहत कर से मुक्त किया गया है। इस फंड का खाता भारतीय स्टेट बैंक में है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फण्ड

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फण्ड का नियंत्रण प्रधानमंत्री के पास है। वह इस फण्ड के अध्यक्ष हैं। इसका निर्माण तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। इस फण्ड का उपयोग प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए किया जाता है।