कृषक कल्याण : कृषि विज्ञान मेला, कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन को लांच किया

March 3, 2020

भारत सरकार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कई कदम उठा रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करने के लिए कृषि विज्ञान मेला और कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन का उद्घाटन कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन

11वें कृषि विज्ञान केंद्र सम्मेलन का आयोजन हाल ही में नई दिल्ली में किया गया। इस सम्मेलन के द्वारा केंद्रों को छोटे और वंचित किसानों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र

यह केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा निर्मित किये गए हैं। पहला कृषि विज्ञान केंद्र 1974 में स्थापित किया गया था। यह केंद्र जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार की कृषि सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा यह केंद्र कृषि प्रौद्योगिकियों के आकलन के लिए कृषि परीक्षण को करते हैं।

कृषि विज्ञान मेला

कृषि को लाभकारी उद्यम बनाने के लिए कृषि विज्ञान मेला शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य कृषि में प्रतिभाओं को आकर्षित करना है। इस मेले में किसानों को उचित दरों पर बेहतर बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की गयी।