गूगल ने DigiPivot कार्यक्रम लांच किया

March 12, 2020

हाल ही में गूगल इंडिया ने ‘DigiPivot’ को लांच किया, यह महिलाओं के लिए एक कौशल विकास कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए है जो एक ब्रेक के बाद अपने कॉर्पोरेट करियर में वापस जाना चाहती हैं। यह कार्यक्रम कैरियर पोर्टल सेवा अवतार और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के सहयोग से तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 200 महिला पेशेवरों को पुनः कौशल प्रदान करने के लिए अवसर प्रदान करना है।

गूगल

गूगल एक अमेरिकी टेक कंपनी है। इसकी स्थापना  4 सितम्बर, 1998 को लैरी पेज तथा सेर्गे ब्रिन द्वारा की गयी थी। वर्तमान में गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट  के सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं। गूगल में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। गूगल के मुख्य उत्पाद इस प्रकार हैं : यूट्यूब, गूगल सर्च इंजन, गूगल असिस्टेंट, गूगल ट्रांसलेट, गूगल एड्स, गूगल एडसेंस, ब्लॉगर, गूगल डॉक्स, गूगल हैंगआउट्स, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल प्ले, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन इत्यादि।