भारत सरकार करेगी राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव का आयोजन

February 15, 2020

भारत सरकार नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन करेगी। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी।

मुख्य बिंदु

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा।  इसमें स्वयं सहायता समूह अपने मसाले, फल, सब्जी, शहद, ड्राई फ्रूट इत्यादि प्रदर्शित करेंगे। इस उत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।

Theme: Unleashing India’s Organic Market Potential

इस फेस्टिवल का उद्देश्य जैविक उत्पादों के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम, मार्केटिंग इनोवेशन प्रोग्राम इत्यादि का आयोजन करना है। इस दौरान FSSAI के नियमों के बारे में उत्पादकों को अवगत करवाया जाएगा।

भारत में जैविक उत्पादों की सम्भावना

भारत विश्व का 9वां सबसे बड़ा कृषि जैविक उत्पाद बाज़ार है। भारत में 1.7 मिलियन टन जैविक कृषि उत्पादों का  का उत्पादन किया जाता है। इसमें कपास, दालें, चाय, औषधीय पौडे, कॉफ़ी, सब्जियां, गन्ना इत्यादि शामिल हैं।

भारत ने 2025 तक जैविक कृषि उत्पादों के कारोबार को 75,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 2015 में भारत में जैविक कृषि उत्पादों का कारोबार 27,000 करोड़ रुपये था।