HAL वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका में लॉजिस्टिक्स बेस स्थापित करेगा

March 11, 2020

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) वियतनाम, मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका में लॉजिस्टिक्स बेस स्थापित करने जा रहा है। इसका उद्देश्य इन देशों को भारत के सैन्य हेलीकॉप्टर और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस को खरीदने के लिए आकर्षित करना है।

मुख्य बिंदु

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) वर्तमान में रक्षा निर्यात बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है और भारत को अपने 5 बिलियन अमरीकी डालर के रक्षा लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर रहा है। भारत ने 2024 तक 35,000 करोड़ रुपये का रक्षा लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में भारत 17,000 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

एचएएल ने हेलीकॉप्टर रुद्र, ध्रुव और और को बेचने के लिए पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और उत्तरी अफ्रीका को चिन्हित किया है।  एचएएल रक्षा निर्यात को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। HAL का टर्न ओवर 19,705 करोड़ रुपये है।