प्रवीण राव को 2020-21 के लिए NASSCOM चेयरमैन नियुक्त किया गया

April 15, 2020

आईटी उद्योग निकाय NASSCOM ने 6 अप्रैल, 2020 को इन्फोसिस के मुख्य परिचालन अधिकारी यू.बी. प्रवीण राव को 2020-21 के लिए अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही  भारत में एक्सेंचर की अध्यक्ष और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक रेखा एम मेनन को 2020-21 के लिए उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

NASSCOM: National Association of Software & Services Companies

NASSCOM भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (BPO) उद्योग का वैश्विक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है। यह सॉफ्टवेयर और सेवाओं में व्यापार की सुविधा प्रदान करता है और सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी में शौध प्रगतियों को प्रोत्साहित करता है। यह इंडियन सोसाइटीज एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, पुणे और तिरुवनंतपुरम में इसके क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। विश्व स्तरीय आईटी व्यापार निकाय में 200 से अधिक सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें से 250 से अधिक चीन, यूरोपीय संघ, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन की कंपनियां हैं। NASSCOM की सदस्य कंपनियां सॉफ्टवेयर विकास, सॉफ्टवेयर सेवाओं, सॉफ्टवेयर उत्पादों, आईटी-सक्षम / बीपीओ सेवाओं और ई-कॉमर्स के क्षेत्र में कार्यरत्त हैं।