वज्र : चेन्नई में ऑफशोर पट्रोल वेसल को लांच किया गया

March 1, 2020

27 फरवरी, 2020 को 6वें OPV (ऑफशोर पट्रोल वेसल) ‘वज्र’ को चेन्नई में लांच किया गया।

मुख्य बिंदु

इस OPV से 7,500 किलोमीटर लम्बी तट रेखा तथा 20 लाख वर्ग किलोमीटर एक्सक्लूसिव इकनोमिक जोन की सुरक्षा करने में आसानी होगी। इससे हिन्द महासागर में विश्व भर से परिवहन करने वाली लगभग एक लाख मर्चेंट शिप्स की सुरक्षा करने में भी सहायता मिलेगी।

OPV का इस्तेमाल गश्त, सर्वेक्षण, तस्करी रोधी तथा आतंकवाद रोधी गतिविधियों से किया जा सकता है।

भारतीय तटरक्षक बल

भारतीय तटरक्षक एक सशस्त्र बल है, यह भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है। इसकी स्थापना 18 अगस्त, 1978 को की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “वयम् रक्षामः” है। भारतीय तटरक्षक बल में 15,714 कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय तटरक्षक बल में 175 वेसल तथा 44 एयरक्राफ्ट हैं।