बाल संगम उत्सव का 11वां संस्करण शुरू

November 10, 2019

बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ 9 नवंबर 2019 नई दिल्ली में हुआ। इसका आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन 9 से 12 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।

बाल संगम उत्सव

बाल संगम उत्सव में बच्चों द्वारा लोक तथा परंपरागत कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है। इस उत्सव में ओडिशा, असम, गुजरात, राजस्थान तथा पंजाब समेत 12 राज्य हिस्सा ले रहे हैं। इस उत्सव में 12 लोक प्रस्तुतियां तथा 3 लोक थिएटर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस उत्सव में  लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो, मार्शल आर्ट, जग्ग्लिंग तथा कठपुतली कला का प्रदर्शन किया जायेगा।

नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा

नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा विश्व के अग्रणी थिएटर प्रशिक्षण संस्थानों में से है, यह भारत में इस प्रकार का एकमात्र संस्थान है। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की स्थापना 1959 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा की गयी थी। बाद में 1975 में इसे स्वायत्त संगठन के रूप में पंजीकृत किया गया। इसका वित्तपोषण पूर्ण रूप से केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जाता है।