पहला जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल

February 11, 2020

मुंबई में 15-16 फरवरी, 2020 से जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य भारत और इजराइल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है।

इस उत्सव के माध्यम से मुंबई और जेरूसलम शहर को आपस में सांस्कृतिक तौर पर जोड़ा जाएगा। यह विचार जुलाई, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान प्रस्तुत किया गया था। इससे दोनों देश के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा। इस फेस्टिवल के मुख्य बिंदु संगीत, पाक कला व नृत्य इत्यादि हैं। इजराइल ने चेक गणराज्य, बेल्जियम और रूस के साथ इस तरह की कई पहलें शुरू की हैं।

इजराइल-फिलिस्तीन

इजराइल और फिलिस्तीन के बीच सीमा को लेकर काफी विवाद है। परन्तु भारत ने दोनों देशों के साथ अच्छे सम्बन्ध कायम किये हैं। भारत दोनों देशों के बीच शान्तिपूर्वक समस्या का समाधान करने के पक्ष में है।