उत्तर प्रदेश सरकार की ई-गन्ना एप्प लांच

November 16, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने  हाल ही में (13-नवंबर-2019) ई-गन्ना एप तथा वेब पोर्टल लांच किया, इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में लांच किया।

गूगल प्ले स्टोर लिंक

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.e.ganna.net&hl=en_IN

ई-गन्ना एप्प तथा वेब पोर्टल

अब चीनी मिलें किसानों को गन्ना आपूर्ति स्लिप ऑनलाइन उपलब्ध करवाएंगी। इस कदम का उद्देश्य गन्ने की खेती को किसानों के लिए लाभदायक बनाना है। ई-गन्ना एप व पोर्टल की सहायता से गन्ना माफिया को समाप्त करने में भी सहायता मिलेगी। इस स्लिप प्राप्त करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

इसके द्वारा अनियमितताओं के पता लगाने में भी आसानी होगी। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी की किसानो की आय को दोगुना करने की योजना में योगदान देगी।