Category: Uncategorized

अप्रैल, 2020 में किया जाएगा RAISE 2020 शिखर सम्मेलन का आयोजन

March 1, 2020

भारत सरकार ने हाल ही में RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020’ नामक शिखर सम्मेलन की घोषणा की, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में किया जायेगा। RAISE 2020 उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों की साझेदारी में सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन […]

पीएम मोदी ने 10,000 किसान उत्पादक संगठन लांच किये

March 1, 2020

29 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्रकूट में 10,000 किसान उत्पादक संगठन लांच किये। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। महत्व 86% से अधिक छोटे और सीमांत किसानों के पास 1.1 हेक्टेयर से कम भूमि है। उन्हें उर्वरक, गुणवत्ता वाले […]

मारिया शारापोवा ने सन्यास की घोषणा की

March 1, 2020

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पूर्व डब्ल्यूटीए वर्ल्ड नंबर 1 मारिया शारापोवा ने हाल ही में टेनिस से संन्यास की घोषणा की । रूस की 32 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने 36 डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं और लगातार 21 हफ्तों तक डब्ल्यूटीए वर्ल्ड नंबर 1 रैंक हासिल की है। उन्होंने 17 साल की उम्र […]

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 2 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया

March 1, 2020

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने हाल ही में दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया है। IPPB को प्रधानमंत्री द्वारा वित्तीय समावेशन के मुख्य उद्देश्य के साथ लॉन्च किया गया था। सितंबर 2019 में इस भुगतान बैंक ने आधार-सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) सेवाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह किसी भी बैंक के […]

भुवनेश्वर में किया जाएगा ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक का आयोजन

March 1, 2020

ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यों के लिए ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल की बैठक का आयोजन गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस बैठक में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार के मामलों, यौन अपराधों, भारत-बांग्लादेश सीमा में पशु तस्करी की रोकथाम इत्यादि  पर चर्चा की जाएगी। मुख्य बिंदु इस बैठक में गृह मंत्री […]

राष्ट्रीय वयोश्री योजना : प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों में सहायक उपकरणों तथा डिवाइसेस का वितरण किया

March 1, 2020

29 फरवरी, 2020 को पीएम मोदी ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और डिवाइसेस वितरित की। यह अब तक का इस प्रकार का सबसे बड़ा वितरण शिविर है। मुख्य बिंदु इस वितरण शिविर का आयोजन केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के जीवन में […]

ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल बने  दुनिया के दूसरे सबसे युवा अरबपति

March 1, 2020

हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, ओयो रूम्स  के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। 26 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में, काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। […]

मिशन पूर्वोदय : ओडिशा को स्टील हब बनाने के लिए भारत और जापान साथ मिलकर कार्य करेंगे

March 1, 2020

28 फरवरी, 2020 को केंद्रीय इस्पात मंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में घोषणा की कि भारत सरकार  ओडिशा को स्टील हब के रूप में विकसित करेगी। इस कार्य के लिए जापान की सरकार से मदद ली जायेगी। मुख्य बिंदु ओडिशा को उसके रणनीतिक स्थान, कच्चे माल की उपलब्धता और मजबूत […]

महाराष्ट्र ने मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए प्रस्ताव पारित किया

March 1, 2020

भारत में छह भाषाओं अर्थात् तमिल, तेलुगु, संस्कृत, कन्नड़, मलयालम और ओडिया को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है। हाल ही में, महाराष्ट्र की विधानपालिका के दोनों सदनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से मराठी को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा देने के लिए अनुरोध किया गया है। शास्त्रीय घोषित की गई […]

केरल में लांच की गयी भारत की पहली कमर्शियल LNG बस

March 1, 2020

भारत की पहली कमर्शियल लिक्विफाइड कॉम्प्रिस्ड नेचुरल गैस (LNG) बस, जिसे पेट्रोनेट द्वारा विकसित किया गया था, हाल ही में केरल के कोच्चि शहर में लॉन्च की गई। यह बस एक ही फिलिंग में 900 किमी तक का सफर तय करने की क्षमता रखती है। मुख्य बिंदु पेट्रोनेट ने देश में 28 एलएनजी वितरण केंद्र […]

देश में डिजिटल लेनदेन में बंगलुरु  सबसे आगे : रिपोर्ट

March 1, 2020

ऑनलाइन पेमेंट प्रोसेसर वर्ल्डलाइन इंडिया की हालिया रिपोर्ट के अनुसार बंगलुरु में 2019 में सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन किया गया। बंगलुरु के बाद चेन्नई, मुंबई और पुणे का स्थान है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका है, इसके बाद डेबिट कार्ड और तत्काल भुगतान […]

एनटीपीसी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये

March 1, 2020

एनटीपीसी लिमिटेड ने हाल ही में वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एनटीपीसी छह राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 25 Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) की स्थापना के लिए 80 […]

28% आधार बेस्ड पेमेंट्स गलत खातों में जा रही हैं: नीति आयोग की रिपोर्ट

February 27, 2020

नीति आयोग ने हाल ही में राष्ट्रीय पोषण अभियान पर रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 28% आधार बेस्ड पेमेंट्स गलत खातों में जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत की जाने वाली काफी पेमेंट्स गलत खातों में गयी हैं। मुख्य बिंदु यह नीति आयोग द्वारा जारी की गयी दूसरी रिपोर्ट है। […]

NPCI ने लांच किया ‘यूपीआई चलेगा’ अभियान

February 27, 2020

राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation  of India) ने नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए ‘यूपीआई चलेगा’ अभियान लांच किया है। इसका उद्देश्य लोगों को रोकड़ लेनदेन की जगह कैशलेस लेनदेन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। UPI UPI 2016 में नोटबंदी से पहले लॉन्च किया गया था। यह उपयोगकर्ताओं को बैंक […]

अमेरिका बना भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार

February 27, 2020

अमेरिका, चीन को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है। 2013-14 से लेकर 2017-18 तक चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था। मुख्य बिंदु वाणिज्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 अरब डॉलर रहा। इसी अवधि में जबकि […]

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने पद से इस्तीफ़ा दिया

February 27, 2020

24 फरवरी, 2020 को मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपने पद से राजनीतिक कारणों के चलते इस्तीफ़ा दे दिया। मुख्य बिंदु 94 वर्षीय महातिर मोहम्मद ने गठबंधन के निर्माण का प्रयास किया था। इसके कारण पार्टी में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद महातिर मोहम्मद ने पद से इस्तीफ़ा दिया। हालांकि वे अंतरिम प्रधानमंत्री बने […]

जावास्क्रिप्ट स्निफ़र क्या है?

February 27, 2020

हाल ही में सिंगापुर बेस्ड एक साइबरसुरक्षा फर्म ने खुलासा किया है कि डार्क वेब पर बेचे जा रहा 98% क्रेडिट कार्ड डाटा भारतीय ग्राहकों का है और इस कार्य के लिए जावास्क्रिप्ट स्निफ़र नामक मैलवेयर का उपयोग किया गया है। जावास्क्रिप्ट स्निफ़र एक किस्म का मैलवेयर है जिसका उपयोग संवेदनशील क्रेडिट कार्ड की जानकारी […]

भारत सरकार की प्रति चक्रीय राजकोषीय नीति

February 27, 2020

भारत सरकार ने देश में आर्थिक मंदी को कम करने के लिए “प्रति चक्रीय राजकोषीय नीति” (Counter Cyclical Fiscal Policy) को अपनाया है। मुंबई में एक्सप्रेस अडा इवेंट में मुख्य आर्थिक सलाहकार सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रतिचक्रीय राजकोषीय नीति अतिरिक्त राजकोषीय अंतराल बनाने का एकमात्र तरीका है मुख्य बिंदु भारत सरकार 5 ट्रिलियन डालर की […]