Category: Uncategorized

बोइंग ने भारतीय वायुसेना को F-15EX लड़ाकू विमान निर्यात करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुमति मांगी

February 15, 2020

विश्व की अग्रणी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने हाल ही में भारतीय वायुसेना को F-15EX लड़ाकू विमान निर्यात करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुमति मांगी है। इस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने के बाद यह भारतीय वायुसेना का 8वां लड़ाकू विमान होगा। भारतीय वायुसेना ने पिछले वर्ष 114 मध्यम लड़ाकू विमानों के […]

भारत सरकार करेगी राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव का आयोजन

February 15, 2020

भारत सरकार नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन करेगी। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी। मुख्य बिंदु केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा।  इसमें स्वयं सहायता […]

आईएनएस जमुना को श्रीलंका के तट पर जलराशि सर्वेक्षण के लिए तैनात किया गया

February 15, 2020

भारतीय नौसनिक पोत (आईएनएस) जमुना को श्रीलंका के तट पर संयुक्त जलराशि सर्वेक्षण (Hydrographic Survey) के लिए तैनात किया गया है। इस सर्वेक्षण को दो महीने के समय में किया जाएगा। मुख्य बिंदु भारत और श्रीलंका मिलकर दो महीने तक जलराशी सर्वेक्षण तथा तटीय सर्वेक्षण गतिविधियाँ करेंगे। सर्वेक्षण के अलावा श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारियों को सर्वेक्षण […]

पुर्तगाल के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

February 15, 2020

पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलों राबेलो डी सौसा भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गये हैं। इससे पहले पिछली बार पुर्तगाल के राष्ट्रपति 2007 में भारत की यात्रा पर आये थे। मुख्य बिंदु भारत यात्रा के दौरान पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता करेंगे। इसके […]

अतुल कुमार गुप्ता को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

February 15, 2020

चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें प्रफुल्ल छाजेड के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरंजन जम्बुसरिया को 2020-21 के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का […]

अन्टार्कटिका में पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया

February 15, 2020

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि अन्टार्कटिका में पहली बार 20.75 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया  है। यह इतिहास में अन्टार्कटिका में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले जनवरी 1982 में अन्टार्कटिका में सर्वाधिक 18.3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था। मुख्य बिंदु इस […]

भारत की गीता सेन ने डैन डेविड पुरस्कार जीता

February 15, 2020

भारत की गीता सेन ने हाल ही में प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार जीता। गीता सेन पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की निर्देशक हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, प्रजनन स्वास्थ्य तथा निर्धनता उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य किया है। गीता सेना को ‘वर्तमान – लैंगिक समानता’ श्रेणी  में  ब्राज़ील की देबोरा दिनीज़ के साथ यह पुरस्कार […]

जम्मू-कश्मीर में उझ (राष्ट्रीय) बहु-उद्देशीय परियोजना पर बैठक का आयोजन किया गया

February 5, 2020

3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में उझ (राष्ट्रीय) बहु-उद्देशीय परियोजना पर बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा की गयी। इस बैठक में जल शक्ति मंत्री, उर्जा मंत्री तथा पंजाब सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए। मुख्य बिंदु इस बैठक में सिन्धु जल संधि के तहत भारत के अधिकार […]

संयुक्त अरब अमीरात में प्राकृतिक गैस के नए भंडार की खोज की गयी  

February 5, 2020

2 फरवरी, 2020 को संयुक्त अरब अमीरात ने लगभग 80 ट्रिलियन क्यूबिक फीट के नये प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है। यह भंडार अबू धाबी और दुबई के बीच मौजूद हैं। मुख्य बिंदु नवम्बर, 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने 7 अरब बैरल तेल की खोज की घोषणा की थी, इसके बाद संयुक्त अरब […]

अददु द्वीप में पर्यटन ज़ोन की स्थापना के लिए भारत ने मालदीव के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये

February 5, 2020

भारत और मालदीव ने अददु प्रायदीप के पांच द्वीपों में ‘अददु पर्यटन ज़ोन’ की स्थापना के लिए 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं। इस कार्य के लिए 2.49 मिलियन डॉलर व्यय किये जायेंगे। इससे स्थानीय रोज़गार सृजन होगा तथा अददु में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त संजय सुधीर ने मालदीव […]

IRCTC द्वारा वाराणसी और इंदौर के बीच तीसरी निजी ट्रेन चलाई जायेगी

February 5, 2020

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार IRCTC द्वारा वाराणसी और इंदौर के बीच तीसरी निजी ट्रेन चाली जायेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, दो दिन यह लखनऊ और एक दिन इलाहबाद से होकर गुजरेगी। तेजस एक्सप्रेस यह भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड तथा फुल्ली एयर-कंडिशन्ड ट्रेन है। इसे भारतीय रेल […]

चेन्नई में किया जाएगा समुद्री सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन

February 5, 2020

विदेश मंत्रालय द्वारा 6-7 फरवरी के दौरान समुद्री  सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन पांचवी बार भारत में किया जा रहा है।  इस सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में 2015 में किया गया था। उसके बाद 2016 में गोवा, 2018 में भुबनेश्वर में इस सम्मेलन का आयोजन […]

जयपुर का गांधी नगर बना देश का पहला ‘ऑल वुमेन रेलवे स्टेशन’

March 6, 2018

जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन बन गया है, जिसे केवल महिलाएं ही संभालेंगी। इससे पहले मुम्बई के माटुंगा को ‘ऑल वुमेन स्टेशन’ बनाया गया था, लेकिन वह सब- अर्बन रेलवे स्टेशन है। गांधी नगर रेलवे स्टेशन को स्टेशन मास्टर से लेकर गेटमैन तक कुल 40 महिलाओं की टीम संभालेगी। […]

RBI ने की मौद्रिक नीति की घोषणा

February 8, 2018

आरबीआई ने मौद्रिक साख नीति की घोषणा कर दी है यह लगातार तीसरी बार है जब मौद्रिक  की साख नीति में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। रेपो रेट 6% रिवर्स रेपो रेट5.75% कैश रिजर्व रेश्यो(CRR)- 4 % उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली 6 सदस्यीय मौद्रिक  नीति समिति ने 6 और 7 […]

अग्नि-1 का परीक्षण सफल

February 6, 2018

भारत ने परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया गया ।यह परीक्षण बालासोर (ओडिसा) में अब्दुल कलाम द्वीप के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंजलॉन्च पैड-4 से  पर किया गया जिसे व्हीलर द्वीप के नाम से भी जाना जाता है।सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल की मारक क्षमता 700 […]

प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्ज़ाम वारियर्स’ का विमोचन

February 4, 2018

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस पुस्तक का विमोचन किया. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित पुस्तक छात्रों में परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने में सहायक होगी. यह किताब नरेंद्र मोदी एप पर भी पढ़ी जा सकती है. इस पुस्तक के कवर पेज पर बच्चों को […]

आम बजट 2018-2019 part -1

February 2, 2018

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी 2018 को संसद में बजट पेश किया । इस बजट का सारांश इस प्रकार है । प्रत्यक्ष कर में वर्ष 2017-2018 के मुकाबले 12.6% की वृद्धि की गयी है । चालू वर्ष में 15 जनवरी 2018 तक प्रत्यक्ष कर में 18.7% की वृद्धि । 2016-17 में 85.51 लाख […]

भारत का 69 वां गणतंत्र दिवस

January 28, 2018

26 जनवरी 2018 को भारत का 69 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस बार पहली बार बतौर मुख्य अतिथि 10 आसियान देशों के प्रमुख शामिल हुए। इन 10 देशों के नाम इस प्रकार है : वियतनाम – नगुएन शुआन फुक (प्रधानमंत्री) म्यांमार – आंग सांग सू की (स्टेट काउंसलर) ब्रुनेई – हाजी हसनल बोल्किया […]