Month: January 2020

आंध्र प्रदेश में अब विधानपरिषद की व्यवस्था का अंत

January 30, 2020

आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य की विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को 133 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। दरअसल राज्य सरकार के विधेयकों को विधानपरिषद में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विधानपरिषद में प्रमुख विरोधी पार्टी तेलुगु देसम पार्टी की 58 में से 27 […]

किरण मजुमदार शॉ को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान

January 29, 2020

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन की संस्थापक व चेयरपर्सन किरण मजुमदार शॉ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। किरण मजुमदार शॉ इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली चौथी भारतीय […]

भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया

January 29, 2020

19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम परमाणु पनडुब्बी है। मुख्य बिंदु K-4 मिसाइल को आंध्र प्रदेश में जलमग्न पोंटून से दागा गया। भारत पहले […]

हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड का ब्रांड ‘अपना यूरिया-सोना उगले’ लांच

January 29, 2020

केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) के ब्रांड ‘अपना यूरिया-सोना उगले’ को लांच किया। मुख्य बिंदु यूरिया के मामले में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने तीन यूरिया प्लांट को पुनर्जीवित करने के लिए मंज़ूरी दी है, HURL तीन बीमारू […]

NDRF का 15वां स्थापना दिवस

January 29, 2020

नई दिल्ली में हाल ही में NDRF का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले NDRF जवानों को सम्मानित किया गया। NDRF की स्थापना वर्ष 2006 में की गयी थी, अब तक NDRF ने एक लाख से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा की है, जबकि सात लोगों को सुरक्षित […]

कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं

January 29, 2020

कटरीना सकेलारोपोलू हाल ही में ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कटरीना सकेलारोपोलू को ग्रीस के राष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किया। 63 वर्षीय कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस में उच्च स्तर की न्यायधीश हैं। ग्रीस के मौजूदा राष्ट्रपति प्रोकोपिस पावलोपोलोस का कार्यकाल इस वर्ष मार्च में समाप्त हो रहा है। […]

कलकत्ता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में रूस को “फोकल थीम कंट्री”

January 29, 2020

44वें कलकत्ता पुस्तक मेले का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा भारत में रूस के एम्बेसडर निकोली रिशातोविच द्वारा किया जाएगा। इस बार इस पुस्तक मेले के लिए रूस को फोकल थीम कंट्री चुना गया है। इस पुस्तक मेले का आयोजन 29 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया जायेगा। इसमें लगभग 20 […]

महान बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का निधन

January 29, 2020

अमेरिका के महान बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का निधन हो गया है। 41 वर्षीय कोबी ब्रायंट का निधन अमेरिका में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ, इस दुर्घटना में कोबी ब्रायंट के साथ उनकी 13 वर्षीय पुत्री जियाना ब्रायंट का भी निधन हुआ। कोबी ब्रायंट कोबी ब्रायंट का जन्म 23 अगस्त, 1978 को अमेरिका के पेनसिलवेनिया […]

नई दिल्ली – गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन

January 29, 2020

हाल ही में रूस और भारत के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया। इस इवेंट में भारत और रूस के कई गणमान्य विद्वानों ने हिस्सा लिया। रूस के मुताबिक यह वार्ता […]

भारत पर्व 2020 का आयोजन

January 29, 2020

भारत पर्व   का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भारत पर्व 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी के […]

2020 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची

January 28, 2020

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण तथा 118 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं, इसमें शामिल हैं : सामजिक कार्य, सार्वजानिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, औषधि, साहित्य […]

आंध्र प्रदेश में विधानपरिषद व्यवस्था अब समाप्त

January 28, 2020

27 जनवरी, 2020 को आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए मंज़ूरी दी। राज्य विधानपरिषद आंध्र प्रदेश देश के उन चुनिन्दा राज्यों में से एक है जहाँ पर विधानपरिषद मौजूद है, इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना  में भी विधानपरिषद मौजूद है। संवैधानिक व्यवस्था अनुच्छेद 169 में विधानपरिषद को […]

ग्रामीण विकास मंत्रालय बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

January 27, 2020

हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस MoU पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हस्ताक्षर किये गये हैं। इस MoU का उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर ग्रामीण संस्थानों को मज़बूत बनाना है। इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार […]

हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड को बंद करने के लिए मंजूरी : कैबिनेट

January 27, 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 22 जनवरी, 2020 को आर्थिक मामले पर कैबिनेट समिति ने हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड को बंद करने के लिए मंज़ूरी दी। मुख्य बिंदु हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड में केवल 88 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड 2013-14 से घाटे में चल रही है, 31 मार्च, 2019 को कंपनी […]

गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

January 27, 2020

गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस झांकी के द्वारा असम की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था। असम के बाद उत्तर प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे। ओडिशा की झांकी में भगवान् लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दर्शाया गया था। […]

DRDO ने गणतंत्र दिवस परेड में किया A-SAT हथियार प्रणाली को प्रदर्शन

January 27, 2020

26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) A-SAT (Anti-Satellite Weapon System) हथियार प्रणाली को प्रदर्शित किया। भारत विश्व के चुनिन्दा देशों में से एक है जिनके पास इस किस्म की टेक्नोलॉजी है, भारत के अलावा यह टेक्नोलॉजी केवल अमेरिका, चीन और रूस के पास है। मिशन शक्ति प्रधानमंत्री […]

महाराष्ट्र सरकार ने लांच की शिव भोजन थाली योजना

January 26, 2020

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है, इस योजना के तहत निर्धन लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा। मुख्य बिंदु गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक शिव भोजन कैंटीन शुरू की गयी है। इस […]

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस

January 26, 2020

26 जनवरी को प्रतिवर्ष देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि थे। इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस […]