भारत पर्व 2020 का आयोजन

January 29, 2020

भारत पर्व   का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष भारत पर्व 2020 का आयोजन 26 जनवरी से 31 जनवरी के […]

2020 के पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची

January 28, 2020

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार 2020 की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण तथा 118 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किये जा रहे हैं। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए जाते हैं, इसमें शामिल हैं : सामजिक कार्य, सार्वजानिक मामले, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, औषधि, साहित्य […]

आंध्र प्रदेश में विधानपरिषद व्यवस्था अब समाप्त

January 28, 2020

27 जनवरी, 2020 को आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए मंज़ूरी दी। राज्य विधानपरिषद आंध्र प्रदेश देश के उन चुनिन्दा राज्यों में से एक है जहाँ पर विधानपरिषद मौजूद है, इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना  में भी विधानपरिषद मौजूद है। संवैधानिक व्यवस्था अनुच्छेद 169 में विधानपरिषद को […]

ग्रामीण विकास मंत्रालय बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

January 27, 2020

हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस MoU पर दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हस्ताक्षर किये गये हैं। इस MoU का उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर ग्रामीण संस्थानों को मज़बूत बनाना है। इसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार […]

हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड को बंद करने के लिए मंजूरी : कैबिनेट

January 27, 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 22 जनवरी, 2020 को आर्थिक मामले पर कैबिनेट समिति ने हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड को बंद करने के लिए मंज़ूरी दी। मुख्य बिंदु हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड में केवल 88 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड 2013-14 से घाटे में चल रही है, 31 मार्च, 2019 को कंपनी […]

गणतंत्र दिवस परेड में असम की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

January 27, 2020

गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस झांकी के द्वारा असम की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था। असम के बाद उत्तर प्रदेश और ओडिशा दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से रहे। ओडिशा की झांकी में भगवान् लिंगराज की रुकुना रथ यात्रा को दर्शाया गया था। […]

DRDO ने गणतंत्र दिवस परेड में किया A-SAT हथियार प्रणाली को प्रदर्शन

January 27, 2020

26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) A-SAT (Anti-Satellite Weapon System) हथियार प्रणाली को प्रदर्शित किया। भारत विश्व के चुनिन्दा देशों में से एक है जिनके पास इस किस्म की टेक्नोलॉजी है, भारत के अलावा यह टेक्नोलॉजी केवल अमेरिका, चीन और रूस के पास है। मिशन शक्ति प्रधानमंत्री […]

महाराष्ट्र सरकार ने लांच की शिव भोजन थाली योजना

January 26, 2020

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है, इस योजना के तहत निर्धन लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा। मुख्य बिंदु गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक शिव भोजन कैंटीन शुरू की गयी है। इस […]

26 जनवरी : गणतंत्र दिवस

January 26, 2020

26 जनवरी को प्रतिवर्ष देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भारत के 71वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि थे। इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस […]

भारत ने मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की

January 25, 2020

भारत ने हाल ही में मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की। दरअसल हाल ही में मालदीव में मीज़ल्स (खसरा) का प्रकोप पुनः शुरू हुआ। मुख्य बिंदु तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मालदीव को खसरा मुक्त घोषित किया था। परन्तु हाल ही में माले में 6 लोग […]

स्तनपान दर में श्रीलंका प्रथम : वर्ल्ड-ब्रेस्टफीडिंग-ट्रेंड्स-इनिशिएटिव

January 25, 2020

हाल ही में वर्ल्ड ब्रेस्टफ्रीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTI) द्वारा स्तनपान दर पर 97 देशों का सर्वेक्षण किया गया, इस सर्वेक्षण में श्रीलंका को पहला स्थान हासिल हुआ। श्रीलंका को 100 में से 91 अंक प्राप्त हुए। मुख्य बिंदु श्रीलंका में माताओं व बच्चों के पोषण पर काफी बल दिया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में […]

25 जनवरी: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

January 25, 2020

25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश में चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। इस दिवस के अवसर पर चुनावी प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्वाचन अधिकारियों को सम्मानित (National Awards for […]

25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस

January 25, 2020

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को […]

नीति आयोग लांच करेगा राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म

January 24, 2020

नीति आयोग ने राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म (NDAP) को लांच करने की घोषणा की है, इस प्लेटफार्म के द्वारा सरकारी डाटा तक पहुँच को सभी सेक्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्य बिंदु राष्ट्रीय डाटा व एनालिटिक्स प्लेटफार्म सभी हितधारकों के लिए डाटा एक्सेस करने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा। […]

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2020

January 24, 2020

उत्तराखंड के आपदा  निम्नीकरण  व प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है। आपदा  निम्नीकरण  व प्रबंधन केंद्र को इनामस्वरुप 51 लाख रुपये तथा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। जबकि कुमार मुन्नन सिंह को 5 लाख […]

24 जनवरी : राष्ट्रीय बालिका दिवस

January 24, 2020

भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी स्तरों पर बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उद्देश्य देश भर में बाल लिंगानुपात के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसमें सुधार करने के लिए कार्य करना। योजनाओं तथा पहलों के […]

ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो लेंगे गणतंत्र दिवस में हिस्सा

January 24, 2020

ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो इस वर्ष भारत के 71वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, इसमें सात मंत्री भी शामिल होंगे। अभी चार दिवसीय भारत यात्रा के दौरान वे भारतीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री से भेंट करेंगे। 27 जनवरी को वे भारत-ब्राज़ील बिज़नेस फोरम को संबोधित करेंगे। […]

भोपाल: भारत का पहली ई-वेस्ट क्लिनिक

January 24, 2020

मध्य प्रदेश के भोपाल में देश की पहली ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) क्लिनिक खोली गयी है। इस क्लिनिक इलेक्ट्रॉनिक कचरे का पृथक्करण किया जाएगा, उसके बाद कचरा का प्रसंस्करण करके उसका निपटन किया जाएगा। इसमें घरेलु तथा वाणिज्यिक इकाइयों से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे का निपटारा किया जाएगा। मुख्य बिंदु इस ई-वेस्ट क्लिनिक की स्थापना केन्द्रीय […]