Category: राष्ट्रीय

7 दिसम्बर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस

December 7, 2019

भारत में प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 7 दिसम्बर, 1949 को मनाया गया था। इस दिवस को भारतीय सैनिकों, जल सैनिकों तथा वायुसैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा देश के नागरिक  सैनिकों तथा उनके परिवारों के […]

प्रधानमंत्री वन धन योजना

December 7, 2019

7 दिसम्बर, 2019 को वन धन योजना के 100 दिन पूरे हो गये हैं। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना है। इस मौके पर  जनजातीय मामले मंत्रालय ने घोषणा की कि अब तक 24 राज्यों में 676 वन धन विकास केन्द्रों को मंज़ूरी दी जा चुकी है। वन धन योजना 14 अप्रैल, […]

मणिपुर में किया जा रहा है 2019 संगाई उत्सव का आयोजन

December 2, 2019

मणिपुर सरकार  द्वारा इम्फाल में 2019 संगाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसका आयोजन 24-30 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है। मुख्य बिंदु इसका आयोजन मणिपुर पर्यटन विभाग द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य राज्य को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में प्रस्तुत करना है। […]

NCC की 71वीं वर्षगाँठ

December 2, 2019

प्रतिवर्ष नवम्बर को अंतिम रविवार को एनसीसी दिवस मनाया जाता है। NCC की स्थापना वर्ष 1948 में की गयी थी। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) भारतीय सैन्य कैडेट कोर है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” है। यह स्कूलों तथा विश्वविद्यालयों में स्वैच्छिक आधार पर खुला […]

रोर ऑफ़ द सी : भारत और क़तर के बीच नौ-सैनिक अभ्यास

December 2, 2019

भारत और क़तर के बीच जायर-अल-बाहर (रोर ऑफ़ द सी) नामक अभ्यास का आयोजन  17 नवम्बर से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना है। मुख्य बिंदु इस अभ्यास में भारत की ओर से मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंड तथा पट्रोल […]

26 नवम्बर : संविधान दिवस

December 2, 2019

भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था। इसका उद्देश्य संविधान के बारे जागरूकता फैलाना है। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था, तत्पश्चात 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया। भारतीय संविधान […]

छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिज़र्व बनेगा गुरु घासीदास नेशनल पार्क

December 2, 2019

छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क में चौथे टाइगर रिज़र्व की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिया गया। 2014 ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क को टाइगर रिज़र्व घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी थी। बैठक में […]

दादरा व नगर हवेली तथा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेशों का विलय किया जायेगा

December 2, 2019

भारत सरकार दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने जा रही है, इसके लिए 29 नवम्बर, 2019 को लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जायेगा। मुख्य बिंदु दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दिऊ (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 को बेहतर प्रशासन के लिए प्रस्तुत किया […]

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लांच किया कर्तव्य पोर्टल

December 2, 2019

70वें संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर्त्तव्य पोर्टल को लांच किया। इसकी वेबसाइट kartavya.ugc.ac.in है। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस पोर्टल को ‘नागरिक कर्तव्य पालन अभियान’ के तहत लांच किया गया है। इस पोर्टल पर प्रति माह निबंध प्रतियोगिताओं का […]

गोवा में 50वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन हुआ

December 2, 2019

भारत के 50वें फिल्म महोत्सव का गोवा की राजधानी पणजी में समापन  हुआ, इसमें महोत्सव में खेल, इतिहास, एक्शन व खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों की फ़िल्में शामिल की गयी थीं। मुख्य बिंदु इस फिल्म महोत्सव में 76 देशों से 200 फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म महोत्सव भारत तथा एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म […]

लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

December 2, 2019

लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं। वे ऑपरेशनल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 दिसम्बर को नौसेना में शामिल हुई। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं।  इससे पहले नौसेना में महिला अधिकारी एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल अधिकारी तथा पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करती […]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए : केंद्र सरकार

November 24, 2019

राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अब तक देश भर में 7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1 करोड़ 67 लाख किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान  […]

जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े बने भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश

November 20, 2019

जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े ने भारत के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस बोबड़े भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश हैं। उनका कार्यकाल 17 महीने का होगा, वे 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने जस्टिस रंजन गोगोई का स्थान लिया है। जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवम्बर, 2019 को भारत के […]

इसरो एक साथ लांच करेगा 13 वाणिज्यिक उपग्रह

November 20, 2019

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन एक साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह लांच करेगा, इन उपग्रहों के साथ कार्टोसेट नामक इमेजिंग व मैपिंग उपग्रह को लांच किया जायेगा। यह लांच 25 नवम्बर, 2019 को होगा। इन उपग्रहों को श्रीहरिकोटा से PSLV-C47 के द्वारा लांच किया जायेगा। यह 13 वाणिज्यिक उपग्रह लक्सेम्बर्ग बेस्ड स्पेस कंपनी क्लेओस के हैं। यह […]

भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय RTI के दायरे में आता है : सर्वोच्च न्यायालय

November 17, 2019

सर्वोच्च न्यायालय ने 13 नवम्बर, 2019 को स्पष्ट किया कि भारत के मुख्य न्यायधीश का कार्यालय भी सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के दायरे में आता है। इस पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई द्वारा की गयी, इस पीठ में जस्टिस एन.वी. रमण, जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस दीपक गुप्ता तथा […]

नई दिल्ली में किया जा रहा है “आदि महोत्सव” का आयोजन

November 17, 2019

राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव-आदि महोत्सव का आयोजन 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। इसका उद्घाटन केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। इस उत्सव में जनजातीय संस्कृति, शिल्पकला, भोजन इत्यादि को प्रदर्शित किया जाएगा। आदि महोत्सव “आदि महोत्सव” का आयोजन केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय तथा ट्राइबल कोआपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन […]

असम सरकार ने लांच की शिशु सुरक्षा एप्प

November 15, 2019

14 नवम्बर 2019 को बाल दिवस के अवसर पर असम के बाल अधिकार सुरक्षा आयोग ने शिशु सुरक्षा नामक एप को लांच किया। यह  एप बाल अधिकारों के हनन के लिए ई-कंप्लेंट बॉक्स है। इस ई-कंप्लेंट बॉक्स को डिजिटल इंडिया के मिशन को मध्य नजर रखते हुए बनाया गया है। शिशु सुरक्षा एप शिशु सुरक्षा […]

जेयर बोल्सोनारो होंगे गणतंत्र दिवस 2020 मुख्य अतिथि

November 15, 2019

ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने भारत के 2020 के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के न्यौते को स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का दौरान जेयर बोल्सोनारो के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जेयर बोल्सोनारो को 2020 गणतंत्र दिवस की परेड में मुख्य अतिथि […]