हॉकी: मनप्रीत सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’

February 15, 2020

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ का ‘प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गये हैं। उन्हें वर्ष 2019 के लिए प्लेयर ऑफ़ द ईयर चुना गया है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1999 में की गयी थी। मनप्रीत सिंह मनप्रीत सिंह 2017 से भारत की राष्ट्रीय […]

भारत सरकार करेगी राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव का आयोजन

February 15, 2020

भारत सरकार नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन करेगी। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी। मुख्य बिंदु केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा।  इसमें स्वयं सहायता […]

आईएनएस जमुना को श्रीलंका के तट पर जलराशि सर्वेक्षण के लिए तैनात किया गया

February 15, 2020

भारतीय नौसनिक पोत (आईएनएस) जमुना को श्रीलंका के तट पर संयुक्त जलराशि सर्वेक्षण (Hydrographic Survey) के लिए तैनात किया गया है। इस सर्वेक्षण को दो महीने के समय में किया जाएगा। मुख्य बिंदु भारत और श्रीलंका मिलकर दो महीने तक जलराशी सर्वेक्षण तथा तटीय सर्वेक्षण गतिविधियाँ करेंगे। सर्वेक्षण के अलावा श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारियों को सर्वेक्षण […]

बिम्सटेक : नई दिल्ली में नशीली दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सम्मेलन

February 15, 2020

13 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक देशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का आयोजन नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान, नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन […]

अतुल कुमार गुप्ता को भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

February 15, 2020

चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें प्रफुल्ल छाजेड के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरंजन जम्बुसरिया को 2020-21 के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का […]

अन्टार्कटिका में पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया

February 15, 2020

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि अन्टार्कटिका में पहली बार 20.75 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया  है। यह इतिहास में अन्टार्कटिका में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले जनवरी 1982 में अन्टार्कटिका में सर्वाधिक 18.3 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था। मुख्य बिंदु इस […]

भारत की गीता सेन ने डैन डेविड पुरस्कार जीता

February 15, 2020

भारत की गीता सेन ने हाल ही में प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार जीता। गीता सेन पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की निर्देशक हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, प्रजनन स्वास्थ्य तथा निर्धनता उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य किया है। गीता सेना को ‘वर्तमान – लैंगिक समानता’ श्रेणी  में  ब्राज़ील की देबोरा दिनीज़ के साथ यह पुरस्कार […]

गूगल ने लांच की ‘पहले सेफ्टी’ नामक इन्टरनेट सुरक्षा पहल

February 13, 2020

गूगल इंडिया ने हाल ही में ‘पहले सेफ्टी’ नामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है। इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। गूगल इंडिया ने ‘सिक्यूरिटी चेक अप’ और ‘पासवर्ड चेक अप’ नामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं। गूगल गूगल एक अमेरिकी […]

फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में शुरू की ‘वी थिंक डिजिटल’ पहल

February 13, 2020

‘वी थिंक डिजिटल’ अमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है। इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है। हाल ही में फेसबुक ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आयोग और साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर ‘वी थिंक डिजिटल’ अभियान शुरू किया है। […]

जी. नारायणन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के नए चेयरमैन नियुक्त

February 13, 2020

जाने-माने अंतिरक्ष वैज्ञानिक जी. नारायणन को ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। इससे पहले जी. नारायणन तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे। ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ एक सार्वजनिक क्षेत्र […]

आयुष्मान भारत : स्कूल हेल्थ एम्बेसडर पहल लांच

February 13, 2020

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर पहल लांच की, इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों को ‘हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर’ चुना जायेगा। इस पहल को ईट राईट अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट और पोषण अभियान इत्यादि से जोड़ा जाएगा। इस अभियान के लिए 11 थीम चिन्हित […]

13 फरवरी : विश्व रेडियो दिवस

February 13, 2020

13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। रेडियो मनोरंजन, सूचना तथा संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम […]

BARC ने विकसित किया नया बुलेटप्रूफ जैकेट ‘भाभा कवच’

February 13, 2020

भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC) ने ‘भाभा कवच’ नाम से एक नए बुलेटप्रूफ जैकेट का निर्माण किया है, इस जैकेट का उपयोग केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा किया जाएगा। CISF को शुरुआत में पांच बुलेटप्रूफ जैकेट दिए गये। इस जैकेट का भार 6.8 किलोग्राम है। यह लेवल-3 प्लस श्रेणी का सबसे हल्का जैकेट है। […]

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईएनएस शिवाजी को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किये

February 13, 2020

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के लोनावला में भारतीय नौसेना की आईएनएस शिवाजी को प्रेसिडेंट्स कोलौर्स प्रदान किये गये। प्रेसिडेंट्स कलर्स किसी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। गौरतलब है कि आईएनएस शिवाजी 75 वर्षों से देश की सेवा में कार्यरत्त हैं। आईएनएस शिवाजी आईएनएस शिवाजी भारतीय नौसेना की प्रमुख तकनीकी प्रशिक्षण […]

प्रवासी भारतीय केंद्र अब “सुषमा स्वराज भवन”

February 13, 2020

भारत सरकार ने नई दिल्ली में स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन व विदेश सेवा संस्थान  करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज के जन्म दिवस पर की। सुषमा स्वराज भारत की सबसे लोकप्रिय विदेश मंत्रियों में से एक थीं, उन्होंने भारतीय कूटनीति को नए स्तर […]

12-18 फरवरी : राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह

February 13, 2020

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् (National Productivity Council) का उद्देश्य देश में उत्पादकता को बढ़ावा देना है। यह परिषद् केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग संवर्धन व आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन कार्य करती है। इस परिषद् का स्थापना दिवस 12 फरवरी को ‘उत्पादकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। जबकि 12 से 18 […]

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा फोर्ड मोटर के बीच जॉइंट वेंचर को मंज़ूरी दी

February 12, 2020

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा फोर्ड मोटर के बीच जॉइंट वेंचर (साझा उद्यम) को मंज़ूरी दे दी है। फोर्ड इंडिया के कारोबार को अब इस जॉइंट वेंचर को हस्तांतरित किया जाएगा। यह जॉइंट वेंचर फोर्ड इंडिया के वाहन कारोबार का अधिग्रहण करेगा। इसमें फोर्ड इंडिया के चेन्नई और सानंद […]

गुलमर्ग में किया जाएगा राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन

February 12, 2020

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा। इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी। इन खेलों का आयोजन खेलो इंडिया के तहत किया जा रहा है। पर्यटन विभाग इस इवेंट के बारे में रोडशो के माध्यम से जागरूकता उत्पन्न करेगा। इस इवेंट में […]