महाद्वीपों का परिचय

महाद्वीप धरती की ऐसी भू – संरचना हैं, जो समुद्र तल से निश्चित ऊँचाई तक ऊपर उठी हुई तथा क्रमबद्ध विस्तृत भू-भाग पर फैली होती है। यह पृथ्वी पर समुद्र से अलग नजर आती है। समुद्र के लगभग 600 फुट अन्दर तक के महाद्वीपीय मग्नतटों तथा मग्नढालों को भी महाद्वीपों के अंदर रखा जाता है। धरती के बहुत बड़े विस्तृत भू-भाग जिसकी सीमायें स्पष्ट रूप से पहचानी जा सकें, महाद्वीप कहलाते हैं। विश्व में सात महाद्वीप हैं –

  1. एशिया महाद्वीप ( Asia Continent )
  2. अफ्रीका महाद्वीप ( Africa Continent)
  3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप ( North America Continent)
  4. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप ( South America Continent )
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप ( Antarctica Continent)
  6. यूरोप महाद्वीप ( Europe Continent )
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( Australia Continent )

एशिया महाद्वीप –

एशिया विश्व के सात महाद्वीपों में से सबसे बड़ा महाद्वीप है एवं सारे धर्मों की जन्मभूमि कहलाता है। विश्व में सबसे ज्यादा आबादी वाले दो देश चीन और भारत इसी महाद्वीप पर स्थित हैं। यह क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनो ही दृष्टि से पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप है। अधिकतर प्राचीन सभ्यतायें एशिया महाद्वीप की नदियों के किनारे विकसित हुई, इसी कारण यह नदियों सभ्यता का पालना कहलाती है।

क्षेत्रीय सीमाएं व विस्तार –

एशिया महाद्वीप का अधिकतर हिस्सा उत्तरी गोलार्द्ध में ही स्थित है। पूर्व में प्रशांत महासागर पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर मौजूद हैं। उत्तर में आर्कटिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है। स्वेज नहर व लाल सागर इसे अफ्रीका महाद्वीप से विभाजित करते हैं। बेरिंग जलसंधि एशिया महाद्वीप को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

  • देशों की संख्या 49
  • सबसे बड़ा देश –रूस (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
  • सबसे छोटा देश –  मालदीव
  • सबसे निम्नतम बिन्दुमृत सागर
  • सर्वाधिक जनसंख्या–  चीन
  • क्षेत्रफल – 44,680718 वर्ग किमी
  • सबसे लम्बी नदी – यांगटीसीक्यांग
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – माउंट एवरेस्ट ( 8850 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – कैस्पियन सागर
  • एशिया महाद्वीप आकार की दृष्टि से सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  • विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 29.5% भाग एशिया में है।
  • यह विश्व के कुल क्षेत्र का लगभग 1/3 भाग पर विस्तृत है।
  • एशिया महाद्वीप चावल, जूट, कपास, सिल्क आदि के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है।

अफ्रीका महाद्वीप –

अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ पायी जाती हैं। इसके पूर्व में हिन्द महासागर और पश्चिम में अटलांटिक महासागर स्थित है। जिब्राल्टर जलसंधि इसे यूरोप से विभाजित करती है। यह पृथ्वी का एकमात्र महाद्वीप है जिससे होकर ग्लोब की तीनों प्रमुख रेखाएं (कर्क, मकर, विषुवत) गुजरती हैं। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा इसी महाद्वीप पर स्थित है।

  • देशों की संख्या  54
  • सबसे बड़ा देश –अल्जीरिया (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
  • सबसे छोटा देश –  सेशल्स
  • सबसे निम्नतम बिन्दुलेक असाल
  • सबसे उच्चतम बिंदु – किलिमंजारो
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – किलिमंजारो (5895 मी.)
  • सर्वाधिक जनसंख्या–  नाइजीरिया
  • क्षेत्रफल – 30,370,000 वर्ग किमी
  • सबसे बड़ी झील – विक्टोरिया
  • सबसे लम्बी नदी – नील नदी
  • विश्व की सबसे लम्बी नदी विक्टोरिया झील से ही निकलती है।
  • विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग 20.2% भाग पर अफ्रीका महाद्वीप पर ही फैला है।
  • यहाँ के देश लीबिया में एक भी नदी नहीं पायी जाती है।
  • अफ्रीका का 1/3 भाग मरुस्थल है।
  • यहाँ केवल 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
  • हीरा और सोना उत्पादन में अफ्रीका सबसे आगे है।
  • विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान किम्बरले इसी महाद्वीप पर स्थित है।
  • सबसे अधिक जल ढोने वाली नदी – जायरे जड़ी (कांगो)
  • कांगो नदी विषुवत रेखा को दो जगह काटती है।
  • यहाँ के देश नाइजीरिया को तेल ताड़ का देश भी कहा जाता है।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप –

उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को नई दुनिया कहा जाता है। उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई. में कोलंबस के द्वारा की गयी थी। इसका नाम अमेरिगो वेसपुस्सी नामक साहसी यात्री के नाम पर अमेरिका पड़ा। इसके दक्षिणी भाग में कई द्वीप हैं जिन्हें पश्चिमी द्वीपसमूह या वेस्टइंडीज कहा जाता है। 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है।

उत्तर अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –

पनामा नहर उत्तर अमेरिका को दक्षिण अमेरिका से विभाजित करती है। पनामा नहर के माध्यम से अन्ध और प्रशांत महासागर के बीच जहाजों का यातायात आसान होता है। उत्तर अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन, एस्किमो, इन्युट शामिल हैं। एस्किमो का घर बर्फ का बना होता है, यह इग्लू कहलाता है। ये स्लेज गाड़ी को खींचने के लिए रेंडियर कुत्तों का उपयोग करते हैं। सील मछली की खाल व अस्थियों से कयाक नामक नाव बनाते हैं।

  • देशों की संख्या – 23
  • सबसे बड़ा देश –कनाडा (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
  • सबसे छोटा देश –  सेंट किट्ट्स और नेविस
  • सबसे निम्नतम बिन्दुडेथ वैली (कैलिफोर्निया)
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – देनाली (माउंट मैकिनले) ( 6194 मी. )
  • सर्वाधिक जनसंख्या–  संयुक्त राज्य अमेरिका
  • क्षेत्रफल 24,709,000 वर्ग किमी
  • सबसे लम्बी नदी – मिसीसिपी-मिसौरी
  • सबसे बड़ी झील – सुपीरियर ( विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील )
  • यह महाद्वीप विश्व के 16.5% भाग पर विस्तृत है।
  • विश्व की कुल मक्का उत्पादन का आधा भाग यहीं पैदा किया जाता है।
  • उत्तर अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान प्रेयरी कहलाते हैं।
  • मैक्सिको की खाड़ी में चलने वाले चक्रवात हरिकेन टारनेडो कहलाते हैं।
  • कनाडा का मांट्रियल कागज उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप –

दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है। इसका लगभग दो-तिहाई भाग विषुवत रेखा के दक्षिण में उष्ण कटिबंध में विस्तृत है। दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्ट इंडीज को मिलाकर लैटिन अमेरिका कहते हैं।

दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल –

यह प्रशांत व अटलांटिक महासागर के बीच स्थित है। पनामा जलसंधि इसे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप से विभाजित करती है। टेराडेल फ्लूगो नामक द्वीप इस महाद्वीप के दक्षिण में मौजूद है। यह द्वीप मैगलन जलसंथि द्वारा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की मुख्य भूमि से अलग होता है। हॉर्न अन्तरीप इस महाद्वीप का दक्षिणतम बिन्दु है। ब्राजील की अंतर्राष्ट्रीय सीमा इक्वाडोर व चिली को छोड़कर इस महाद्वीप के अन्य सभी देशों से लगती है। इस महाद्वीप के तीन देश कोलम्बिया, ब्राजील व इक्वाडोर भूमध्यरेखा पर स्थित हैं। पेरु-बोबीविया सीमा पर स्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची नौकायन झील है। यह बोलीविया पठार पर स्थित है। अमेजन नदी ब्राजील, पेरु, इक्वाडोर, बोलीविया, कोलंबिया, वेनेजुएला में बहती है।

  • देशों की संख्या  14
  • सबसे बड़ा देश –ब्राज़ील (क्षेत्रफल की दृष्टि से)
  • सबसे छोटा देश –  सूरीनाम
  • सबसे निम्नतम बिन्दुलागुना डेल कार्बोन, अर्जेंटीना
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एकांकागुआ ( 6906 मी. )
  • सर्वाधिक जनसंख्या–  ब्राज़ील
  • क्षेत्रफल 17,840,000 वर्ग किमी
  • सबसे लम्बी नदी – अमेज़न
  • इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का लगभग 11.80% है।
  • इसका बहुत बड़ा भाग वनाच्छादित है।
  • मेनियोक या कसावा अमेजन बेसिन के लोगों का मुख्य भोजन है।
  • ब्रोमिलायड अमेजन बेसिन का एक परजीवी पौधा है।
  • अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला पक्षी टूकन है।

अंटार्कटिका महाद्वीप –

अंटार्कटिका महाद्वीप संसार का पाँचवां बड़ा महाद्वीप है। इसे महासागरीय महाद्वीप की संज्ञा दी जाती है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। इस महाद्वीप का 98 प्रतिशत भाग सदैव बर्फ से ढका हुआ होता है। पूर्णतः हिमाच्छादित रहने के कारण यह श्वेत महाद्वीप कहलाता है।

  • देशों की संख्या – 0
  • सबसे निम्नतम बिन्दु– डीप लेक
  • सबसे उच्चतम बिंदु – माउंट विसन
  • क्षेत्रफल – 14,200,000 वर्ग किमी
  • अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि तीन महासागरों हिंद, प्रशांत व अटलांटिक महासागर से लगती है।
  • इस महाद्वीप के दक्षिणी छोर को दक्षिणी महासागर या अंटार्कटिका महासागर कहते हैं।
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति नॉर्वे के एमंडसन थे (1911 में वहाँ पहुँचे)
  • ग्रीष्म व शीत ऋतु में इसका अलग अलग आकार होने के कारण इसे गतिशील महाद्वीप भी कहा जाता है।
  • रॉस सागर वेडेल सागर अंटार्कटिका के ही भाग हैं।
  • यह अकेला ऐसा महाद्वीप है जो पूरी तरह से निर्जन एवं वीरान है।
  • क्वीन मोड पर्वत श्रेणी इसे दो भागों में बाँटती है।
  • यह पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में मौजूद है तथा दक्षिणी ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
  • माउंट एलब्रुश इस महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • विश्व का सबसे कम तापमान अंटार्कटिका के वोस्टॉक (-89.2 डिग्री सेल्सियस) के नाम है।
  • अंटार्कटिका के पोल ऑफ कोल्ड में विश्व का सबसे कम वार्षिक तापांतर नाम है।
  • अंटार्कटिका की मुख्य वनस्पति मॉस लाइकेन हैं।
  • यहाँ की क्रिल मछली झुंडों में रहती है।

यूरोप महाद्वीप –

यूरोप महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे छोटा महाद्वीप है तथा विश्व का छठा बड़ा महाद्वीप है। इसे प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप या यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं। यूरोप तथा एशिया का सम्मिलित भू-भाग यूरेशिया कहलाता है।

  • देशों की संख्या – 50
  • सबसे बड़ा देश – रूस
  • सबसे छोटा देश – वेटिकन सिटी
  • सबसे लम्बी नदी – वोल्गा
  • सबसे निम्नतम बिन्दु– कैस्पियन सागर
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – एल्ब्रुश ( 5,642 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – लैडोगा
  • क्षेत्रफल – 10,180,000 वर्ग किमी
  • यूरोप संसार के क्षेत्रफल के 6.5% भाग पर फैला हुआ है।
  • यूरोप के महत्वपूर्ण खनिज लौह अयस्क, कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस आदि हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप –

ऑस्ट्रेलिया आकर की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। अतः इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता हैं। इसकी खोज सन् 1770 ई. में जेम्स कुक द्वारा की गयी। यह महाद्वीप पूर्णतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। मकर रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है। यहाँ के मूल निवासियों को एबोर्जिन्स कहा जाता है। टॉरेस जलसंधि न्यूगिनी को आस्ट्रेलिया से विभाजित करती है।

  • देशो की संख्या – 23
  • सबसे बड़ा देश – ऑस्ट्रेलिया
  • सबसे छोटा देश – नौरू
  • सबसे लम्बी नदी – मर्रे-डार्लिंग
  • सबसे ऊँचा पर्वत शिखर – कोज़िअस्को पर्वत ( 2,228 मी. )
  • सबसे बड़ी झील – आयर झील
  • यह एकमात्र देश है, जोकि सम्पूर्ण महाद्वीप पर फैला है।
  • ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहते हैं, क्योंकि इसके बहुत बड़े भाग में बहुत कम वर्षा होती है।
  • गिब्सन और विक्टोरिया यहाँ के प्रमुख मरुस्थल हैं।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज यहाँ की प्रमुख पर्वत श्रंखला है।
  • कालगूर्ली और कूलगार्डी आस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध सोने की खान हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया में भेड़पालन में काम करने वाले मजदूरों को जेकरू कहते है
  • ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र के मैदान को कारपेन्ट्रिया का मैदान कहते है।

पॉपुलर टेस्ट सीरीज