विश्व के मरुस्थल

मरुस्थल या रेगिस्तान ऐसी स्थलाकृति होती है, जहाँ वर्षा, बौछार, हिम, बर्फ आदि रूपों में, बहुत कम लगभग 250 मि.मी. तक होती है। दूसरे शब्दों में रेगिस्तान या मरुस्थल एक बंजर, शुष्क क्षेत्र है, जहाँ वनस्पति ना के बराबर होती है, यहाँ केवल वही पौधे पैदा हो सकते हैं जिनमें जल संचय करने की अथवा धरती के बहुत नीचे से जल प्राप्त करने की अदभुत क्षमता होती है।

यहाँ पर उगने वाले पौधे ज़मीन के काफ़ी गहराई तक अपनी जड़ों का विकास कर लेते हैं, जिससे ये नीचे की नमी को आसानी से सोख कर लेते हैं। मिट्टी की पतली चादर, जो वायु के तीव्र वेग से पलटती रहती है और जिसमें कि खाद-मिट्टी की कमी होती है, वह उपजाऊ नहीं होती। इन क्षेत्रों में वाष्पीकरण की क्रिया से वाष्पित जल, वर्षा से प्राप्त कुल जल से अधिक हो जाता है, तथा यहाँ वर्षा कुछ ही क्षेत्रों में या बहुत कम हो पाती है। अंटार्कटिका क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर सूखे की अवधि एक साल या इससे भी अधिक भी हो सकती है। इस क्षेत्र में बेहद शुष्क व गर्म स्थिति किसी भी पैदावार के लिए उपयोगी नहीं होती है।

प्रमुख मरुस्थल –

आस्ट्रेलियन मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल-15,54,000 किमी.

सहारा मरुस्थल

  • देश – उत्तरी अफ्रीका
  • क्षेत्रफल -90,65,000 किमी.

सीरियन मरुस्थल

  • देश – अरब
  • क्षेत्रफल – 3,23,800 किमी.

लिबयान मरुस्थल-

  • देश – उत्तरी अफ्रीका
  • क्षेत्रफल – 16,83,500 किमी.

अरब आल खाली मरुस्थल

  • देश – अरब
  • क्षेत्रफल – 6,47,500 किमी.

अटाकामा मरुस्थल

  • देश – उत्तरी चिली
  • क्षेत्रफल – 1,80,000 किमी.

ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 3,38,000 किमी.

कालाहारी मरुस्थल

  • देश – बोत्स्वाना
  • क्षेत्रफल – 5,18,000 किमी.

पेंटागोनियन मरुस्थल

  • देश – अर्जेंटीना
  • क्षेत्रफल – 6,73,000 किमी.

अरब रेगिस्तान मरुस्थल

  • देश – अरब
  • क्षेत्रफल – 2,30,00,00 किमी.

गोबी मरुस्थल

  • देश – मंगोलिया
  • क्षेत्रफल -10,36,000 किमी.

ग्रेट सेंडी मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 3,40,000 किमी.

ताकला माकन मरुस्थल

  • देश – चीन
  • क्षेत्रफल – 3,27,000 किमी.

नूबियन मरुस्थल

  • देश – उत्तरी अफ्रीका
  • क्षेत्रफल – 2,59,000 किमी.

अरुनता मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 310800 किमी.

कराकुम मरुस्थल

  • देश – दक्षिण-पश्चिमी तुर्किस्तान
  • क्षेत्रफल – 2,97,900 किमी.

थार मरुस्थल

  • देश – उत्तरी-पश्चिमी भारत
  • क्षेत्रफल – 2,59,000 किमी.

किजिलकुल मरुस्थल

  • देश – मध्य तुर्किस्तान
  • क्षेत्रफल – 2,33,100 किमी.

तनामी मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 37,500 किमी.

नेगेव मरुस्थल

  • देश – इजराइल
  • क्षेत्रफल – 12,170 किमी.

दि ग्रेट बेसिन मरुस्थल

  • देश – अमेरिका
  • क्षेत्रफल – 4,09,000 किमी.

नामीब मरुस्थल

  • देश – नामीबिया
  • क्षेत्रफल – 1,35,000 किमी.

चिहोहुआ मरुस्थल

  • देश – उत्तरी अमेरिका
  • क्षेत्रफल – 5,18,000 किमी.

सिम्पसन मरुस्थल

  • देश – ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 170,000 किमी.

गिब्सन मरुस्थल

  • देश – पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
  • क्षेत्रफल – 156,000 किमी.

मंगोलिया मरुस्थल

  • देश – एशिया व रुस के बीच
  • क्षेत्रफल – 10,00,000 किमी.

कालाहारी रेगिस्तान

  • देश – दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका
  • क्षेत्रफल – 90,00,000 किमी.

अटाकामा मरुस्थल

  • देश – चिली
  • क्षेत्रफल – 1,05,000 किमी.

पॉपुलर टेस्ट सीरीज