उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी

February 12, 2020

11 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य भूमिगत जल के स्तर में सुधार करना है। अधिनियम की विशेषताएं इस अधिनियम के तहत जलमग्न पंप (submersible pumps) का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। इन पंप के लिए उपयोग के […]

11 फरवरी : विश्व यूनानी दिवस

February 12, 2020

विश्व यूनानी दिवस प्रतिवर्ष 11 फरवरी को मनाया जाता है, इसे यूनानी शोधकर्ता हकीम अजमल खान की जन्म वर्षगांठ के अवसर पर मनाया जाता है। वे एक यूनानी विशेषज्ञ थे। यूनानी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय द्वारा यूनानी औषधि पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यूनानी औषधि प्रणाली यह […]

2018-19 में BSNL, एयर इंडिया और MTNL सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाली सरकारी कंपनियां

February 12, 2020

10 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उद्यम विभाग ने ‘सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण’ को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले सार्वजनिक उद्यमों के शुद्ध लाभ में 15.5% की वृद्धि हुई है। 2018-19 में बीएसएनएल, एयर इंडिया और MTNL सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाली सरकारी कंपनियां रहीं। […]

अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी

February 12, 2020

11 फरवरी, 2020 को अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी, इस प्रणाली की लागत लगभग 1.86 अरब डॉलर है। भारत अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए अमेरिका से Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) खरीदना चाहता है। इससे भारत को हवाई हमले का सामना करने में […]

भुबनेश्वर : बिम्सटेक NDRF आपदा प्रबंधन अभ्यास

February 11, 2020

राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 11 फरवरी, 2020 से 13 फरवरी, 2020 के बीच किया जा रहा है। इस अभ्यास में बाढ़, भूकंप और तूफ़ान के दौरान आपदाओं के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं […]

11 फरवरी : विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

February 11, 2020

प्रतिवर्ष को 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 2015 से मनाया जा रहा है।  इसका उद्देश्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व भर में विज्ञान […]

पहला जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल

February 11, 2020

मुंबई में 15-16 फरवरी, 2020 से जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य भारत और इजराइल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है। इस उत्सव के माध्यम से मुंबई और जेरूसलम शहर को आपस में सांस्कृतिक तौर पर जोड़ा जाएगा। यह विचार जुलाई, 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान […]

अजेय वारियर : भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच किया सैन्य अभ्यास

February 11, 2020

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वारियर’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है। इस अभ्यास में 120 सैनिक हिस्सा लेंगे। यह इस अभ्यास का पांचवां संस्करण है। इस अभ्यास का आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स में किया जाएगा। सेलिस्बरी प्लेन्स चाक पठार […]

आदित्य मेहता ने जीती राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप

February 10, 2020

मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया। महिला वर्ग में मध्य प्रदेश विद्या पिल्लई ने खिताब जीता। भारत में स्नूकर का इतिहास स्नूकर को बिलियर्ड बोर्ड पर खेला जाता है। इसकी शुरुआत भारत में कार्यरत्त ब्रिटिश सेना […]

13वां संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन

February 10, 2020

भारत में 17 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 के बीच 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन का संक्षिप्त नाम CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals) है। भारत को अगले तीन वर्ष के लिए इस कांफ्रेंस […]

ई-गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन:मुंबई

February 10, 2020

ई-गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया। इस सम्मलेन में मुंबई घोषणापत्र (Mumbai Declaration) को अंगीकृत किया गया। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की जा रही ई-गवर्नेंस सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र शासित प्रदेशों में ई-गवर्नस सेवा प्रदान करने के […]

तमिलनाडु के कावेरी डेल्टा को सुरक्षित कृषि क्षेत्र घोषित किया गया

February 10, 2020

10 फरवरी, 2020 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा को सुरक्षित कृषि क्षेत्र (Agricultural Protection Zone) घोषित किया गया। 2019 में केंद्र सरकार ने कावेरी बेसिन में तेल गा गैस खोज प्रोजेक्ट्स आबंटित किये थे। जिसके बाद जल संकट के बीच बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। हाइड्रोकार्बन के उत्खनन में बड़ी मात्रा में […]

नासा-ESA ने लांच किया सूर्य के ध्रुवों की मैपिंग के लिए ऑर्बिटर

February 10, 2020

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतिरक्ष एजेंसी (ESA) ने सूर्य के ध्रुवों की मैपिंग के लिए ऑर्बिटर लांच किया है। इस ऑर्बिटर को 9 फरवरी, 2020 को लांच किया गया। यह ऑर्बिटर पृथ्वी तथा शुक्र ग्रह की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का उपयोग करके सूर्य से 26 मिलियन मील की दूरी पर स्वयं को स्थापित करेगा। […]

बांग्लादेश बना ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का विजेता

February 10, 2020

बांग्लादेश ने  ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम को तीन विकेट को पराजित किया। दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व प्रियम गर्ग द्वारा किया गया। […]

काम्या कार्तिकेयन माउंट अकोंकागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की

February 10, 2020

मुंबई की 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोंकागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं। मुंबई की काम्या कार्तिकेयन नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती हैं।  उन्होंने एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है, वे इस […]

अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन : अदिस अबाबा

February 10, 2020

इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह शिखर सम्मेलन भारत की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, भारत ने DefExpo 2020 में 50 अफ्रीकी देशों के साथ ‘लखनऊ डिक्लेरेशन’ पर हस्ताक्षर किये हैं। भारत अफ्रीकन यूनियन क्षेत्र में रक्षा सेक्टर में निवेश करने की योजना बना रहा है। इस […]

10 फरवरी : विश्व दलहन दिवस

February 10, 2020

10 फरवरी, 2019 को प्रथम दलहन दिवस के रूप में मनाया गया है। दालों के महत्व को रेखांकित करने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया है। दालें पोषण तथा खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप […]

फ्लिपकार्ट ने ‘समर्थ’ पहल के तहत गुजरात हथकरघा व हस्तशिल्प विकास कारपोरेशन के साथ ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये

February 9, 2020

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने हाल ही में गुजरात के हथकरघा व हस्तशिल्प विकास कारपोरेशन के साथ ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जायेगा। यह फ्लिपकार्ट की ‘समर्थ’ पहल का हिस्सा है, इसके तहत फ्लिपकार्ट स्थानीय कारीगरों, बुनकरों तथा शिल्पकारों की सहायता करता है तथा उन्हें फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस में […]