वाक्यांश के लिए एक शब्द भाग-5

पैर से लेकर सिर तक -> आपादमस्तक
पर्वत के पास की भूमि -> उपत्यका
परब्रह्म का सूचक ‘ओं’ शब्द -> ओंकार
पद, उम्र आदि के विचार से औरों से अपेक्षाकृत छोटा -> कनिष्ठ
प्राचीन आदर्श के अनुकूल चलने वाला -> गतानुगतिका
पृथ्वी की वह शक्ति जो सभी चीजों की अपनी ओर खींचती हो -> गुरुत्वाकर्षण
पत्रों आदि को दूरस्थ स्थानों पर पहुँचाने वाली सेवा -> डाक सेवा
पुलिस की बड़ी चौकी -> थाना
पति-पत्नी का जोड़ा -> दम्पती
पति के छोटे भाई की स्त्री -> देवरानी
पंडितों में पंडित -> पंडितरा
पथ का प्रदर्शन करने वाला -> पथ-प्रदर्शक
पानी में डूबकर चलने वाली नाव -> पनडुब्बी
पन्द्रह दिन में होने वाला -> पाक्षिक
पीने की इच्छा -> पिपासा
पिता की हत्या करनेवाला -> पितृहंता
पिता की पिता -> पितामह
पिता के पिता का पिता -> प्रपितामह
प्राण देनेवाली औषधि -> प्राणदा
पाप या अपराध करने पर दोषमुक्त होने के लिए किया जाने वाला धार्मिक या शुभ कार्य -> प्रायश्चित
प्रिय बोलनेवाली स्त्री -> प्रियंवदा
पिता से प्राप्त की हुई (सम्पत्ति) -> पैतृक
प्रयोग में लाने योग्य -> प्रयोजनीय
पर्वत की कन्या -> पार्वती
पाने की इच्छा -> लिप्सा
प्रतिकूल पक्ष का -> विपक्षी
प्रतिदिन होने वाला -> दैनिक
पर्वत पर चढ़ने वाला -> पर्वतारोही
परीक्षा देने वाला -> परीक्षार्थी
पर्वत के ऊपर की समभूमि -> अधित्यका
पूर्णिमा की रात -> राका
पृथ्वी को धारण करनेवाला -> महीधर
पक्षियों का कलरव -> वाशित
पानी से उठा हुआ किनारा -> पुलिन
पीसे हुए चावल की मिठाई -> अँदरसा
प्रसूता को दिया जानेवाला भोजन -> अछवानी
पेट या जठर की आग -> वडवानाल
प्राणों पर संकट लाने वाला -> सांघातिक
फलनेवाला या फल (ठीक परिणाम) देनेवाला -> फलदायी
फल-फूल खाने वाला -> शाकाहारी
फेन से भरा हुआ -> फेनिल
फेंककर चलाया जाने वाला हथियार -> अस्त्र
बुरा (दुर्) आग्रह -> दुराग्रह
बुरे आचरण वाला -> दुराचारी
बुरे चरित्र वाला -> दुश्चरित्र
बच्चों के लिए काम की वस्तु -> बालोपयोगी
बिलकुल बरबाद हो गया हो -> ध्वस्त
बहुत तेज चलने वाला -> द्रुतगामी
बिना वेतन का -> अवैतनिक
बीता हुआ -> अतीत
बेचनेवाला -> विक्रेता
बिना आयास (परिश्रम) के -> अनायास
बिना पलक गिराये -> एकटक
बिना अंकुश का -> निरंकुश
बिना पलक गिराये हुए -> अनिमेष
बिना वेतन के कार्य करने वाला -> अवैतनिक
बालक से वृद्ध तक -> आबालवृद्ध
बेलों आदि से घिरा हुआ सुरम्य स्थान -> कुंज
बहुत गप्पे हाँकनेवाला -> गपोड़िया
बहुत सी घटनाओं का सिलसिला -> घटनावली, घटनाक्रम
बरसात के चार महीने -> चतुर्मास
बहुत डरनेवाला -> डरपोक
बहुत दूर की बात पहले से ही सोच लेने वाला -> दूरदर्शी
बहुत चंचल, दुष्ट और अपनी प्रशंसा करने वाला नायक -> धीरोद्धत
बिना पलक गिराये हुए -> निर्निमेष
बच्चा जनने वाली स्त्री -> प्रसूत
बहुत-सी भाषाओं को बोलने वाला -> बहुभाषाभाषी
बहुत-सी भाषाओं को जानने वाला -> बहुभाषाविद
बहुत से रूप धारण करने वाला -> बहुरूपिया
बहुत बोलने वाला -> बहुभाषी
बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला गीत -> लोरी
बाल्यावस्था और युवावस्था के बीच का समय -> वयः सन्धि
बिक्री करनेवाला -> विक्रेता
बोलने की इच्छा -> विवाक्षा
बिजली की तरह तीव्र वेग वाला -> विघुतवेग
बिना माता-पिता का -> अनाथ
बंधक रखा हुआ -> आधीकृत
बुरी बुद्धिवाला -> कुबुद्धि
बाँचनेवाला -> वाचक
बोलनेवाला -> वक्ता
बुरे मार्ग पर चलनेवाला -> कुमार्गगामी
बिना तार की वीणा -> कोलंबक
बालुकामय किनारा -> सैकत
बिना विचार किए विश्वास करना -> अंधविश्वास
बार-बार बोलना -> अनुलाप
बेरों के जंगल में जनमा -> बादरायण
बालक से लेकर वृद्ध तक -> आबालवृद्ध
बच्चे को पहले-पहल अन्न खिलाना -> अन्नप्राशन
बिजली की तरह कान्ति (चमक) वाला -> विधुत्प्रभ
भली प्रकार से सीखा हुआ -> अभ्यस्त
भलाई चाहने वाला -> हितैषी
भविष्य में होनेवाला -> भावी
भौहों के बीच का ऊपरी भाग -> त्रिकुटी
भोजन करने की इच्छा -> बुभुक्षा
भविष्य में होनेवाला -> भावी
भूतों का ईश्वर -> भूतेश
भेड़ का बच्चा -> मेमना
भलाई की इच्छा रखने वाला -> हितैषी
भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाले -> त्रिकालदर्शी
भारतवर्ष का उत्तरी भाग -> आर्यावर्त
भूख से व्याकुल -> क्षुधातुर
मास में एक बार आने वाला -> मासिक
मांस न खाने वाला -> निरामिष
मांस खाने वाला -> मांसाहारी
मछली की तरह आँखों वाली -> मीनाक्षी
मयूर की तरह आँखों वाली -> मयूराक्षी
मरण तक- पेय
मिष्ट या मधुर भाषण करनेवाला -> मिष्टभाषी, मधुरभाषी
मन की वृत्ति (अवस्था) -> मनोवृत्ति
मरण तक- आमरण
मेघ की तरह नाद करनेवाला -> मेघनाद
महीने के किसी पक्ष की चौथी तिथि -> चतुर्थी
मूल बातों को संक्षेप में लिखना -> टिप्पणी
मछली पकड़ने या बेचने वाली जाति विशेष -> धीवर
मनन करने योग्य -> मननीय
मित (कम)बोलने वाला -> मितभाषी
माता की हत्या करनेवाला -> मातृहंता/मातृघाती
मरने की इच्छा -> मुमूर्षा
मुँह पर निकलने वाली फुंसियाँ -> मुँहासे
मेघ की तरह नाद करनेवाला -> मेघनाद
महल का भीतरी भाग -> अन्तःपुर
मनपसन्द या नामांकित -> मनोनीत
मांस आहार या भोजन करनेवाला -> मांसाहारी/मांसभोजी
मोहजनित प्रेम -> आसक्ति
माँ-बहन संबंधी गाली- आक्षारणा
मंत्र-द्वारा देवता को बुलाना -> आवाहन
मध्य रात्रि का समय -> निशीथ
मोक्ष या मुक्ति की इच्छा रखनेवाला -> मुमुक्षु
मरने के करीब -> मुमूर्षु/मरणासन्न
महान व्यक्तियों की मृत्यु -> निधन
मनोहर गन्ध -> परिमल
मुख को सुंगधित करनेवाला पान -> मुखवासन
मछली रखने का पात्र -> कुवेणी
मछली मारने का काँटा -> वडिश
मानसिक भाव छिपाना -> अवहित्था
मर्यादा का उल्लंघन करके किया हुआ -> अतिकृत
मिठाई बनाने और बेचने वाला -> हलवाई
यात्रा करनेवाला -> यात्री
यशवाला -> यशस्वी
युद्ध में स्थिर रहता है -> युधिष्ठिर
याचना करनेवाला -> याचक
युग का निर्माण करनेवाला -> युगनिर्माता
यात्रियों के लिए धर्मार्थ बना हुआ घर -> धर्मशाला
यश वाला -> यशस्वी
युद्ध का जहाज -> युद्धपोत
युद्ध की इच्छा रखने वाला -> युयुत्सा
यथार्थ (सच) कहनेवाला -> यथार्थवादी
राज्य के अधिपति द्वारा जारी किया गया वो आधिकारिक आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो -> अध्यादेश
रोगी की चिकित्सा करने वाला -> चिकित्सक
रचना करने वाला -> रचयिता
रात में घूमने वाला -> निशाचर
रात और सन्ध्या के बीच की वेला -> गोधूलि
राजनीतिज्ञों एवं राजदूतों की कला -> कूटनीति
रात और सन्ध्या के बीच का समय -> गोधूलि
रोगियों की चिकित्सा करने का स्थान -> चिकित्सालय
रक्त में रँगा हुआ या भरा हुआ -> रक्तरंजित
रात को दिखाई न देनेवाला रोग -> रतौंधी
राष्ट्र का प्रमुख -> राष्ट्रपति
राजा या राज्य के प्रति किया जाने वाला विद्रोह -> राजद्रोह
लौटकर आया हुआ -> प्रत्यागत
लोक का -> लौकिक
लेखक द्वारा लिखित अपनी जीवनी -> आत्मकथा
लाभ की इच्छा -> लिप्सा
लताओं से आच्छादित रमणीय स्थान -> निकुंज
लगातार घंटा बजने से होनेवाला शब्द -> टनाटन
विधानमंडल द्वारा पारित या स्वीकृत नियम -> अधिनियम
वह पत्र, जिसमें किसी को कोई काम करने का अधिकार दिया जाय -> अधिपत्र
वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क -> अधिशुल्क
वह स्त्री जिसका पति दूसरा विवाह कर ले -> अध्गूढा
विद्या की देवी -> सरस्वती
वर्षा का अभाव -> अनावृष्टि
वह पत्र जिसमें किसी को कुछ करने का अधिकार दिया गया हो -> अधिपत्र
वह स्त्री जिसका पति परदेश से लौटा हो -> आगतपतिक
वह स्त्री जिसका पति आने वाला है -> आगमिस्यतपतिका
वह जो अपने आचार से पवित्र है -> आचारपूत
जहाँ गमन (जाया) न किया जा सके -> अगम्य
वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके -> आशुकवि
वह वस्तु जिसका उत्पादन हुआ हो -> उत्पाद
वह व्यक्ति जो हाथ उठाए हो -> उध्र्वबाहु
वह बात जो जनसाधरण में चलती आ रही है -> किंवदन्ती
वह नायिका जो कृष्ण पक्ष में अपने प्रेमी से मिलने जाती हो -> कृष्णाभिसारिका
वह नायिका जिसका पति रात को किसी अन्य स्त्री के पास रहकर प्रातः उसके पास आता हो -> खंडिता
वह नाटक जिसमें गीत अधिक हों -> गीतरूपक
वह कपड़ा जिससे कोई चीज झाड़ी जाय -> झाड़न
वात, पित्त व कफ -> त्रिदोष
विवाद या गुटबन्दी से अलग रहने वाला -> तटस्थ/गुटनिरपेक्ष
विवाह के पश्चात वधू का ससुराल में दूसरी बार आना -> द्विरागमन
वह स्त्री जिसके पति ने त्याग (छोड़) दिया हो -> परित्यक्ता
वह शासन प्रणाली जिसमें जन साधारण का शासन हो -> प्रत्युत्पन्नमति
वह जिससे प्रेम किया जाय -> प्रेमपात्र
वह नायिका जिसका पति विदेश जाने को है -> प्रवत्स्यपतिका
वह स्त्री जिसका पति प्रोषित (परदेश गया) हो -> प्रोषितपतिका
वह पात्र जिसमें शोभा के लिए फूल लगाकर रखे जाते है -> फूलदान
वह स्त्री जिसमें पृथ्वी के स्वरूप का वर्णन हो -> भूगोल
वें बातें जो पुस्तक के आरंभ में लिखी जाय -> भूमिका/प्राक्कथन
वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो -> मुद्रास्फीति
वह पूँजी जो सम्पत्ति आदि के रूप में हो -> रिक्थ
वह काव्य जिसका अभिनय किया जाय -> रूपक
वह शासन प्रणाली जो जनता द्वारा जनता के हित के लिए हो -> लोकतंत्र
वसुदेव के पुत्र -> वासुदेव
वासुदेव के पिता -> वसुदेव
वाडव (सागर) का अनल (आग) -> वाडवानल
विश्व का पर्यटन करनेवाला -> विश्वपर्यटक
विधि (कानून) के द्वारा प्राप्त -> विधिप्रदत
वेतन पर काम करने वाला -> वैतनिक
विष्णु का भक्त या विष्णु संबंधी -> वैष्णव
विष्णु का शंख -> पाञ्चजन्य
विष्णु का चक्र -> सुदर्शन
विष्णु की गदा -> कौमोदकी
विष्णु की तलवार -> नन्दक
विष्णु की मणि -> कौस्तुभ
विष्णु का धनुष -> शांर्ग
विष्णु का सारथि -> दारुक
विष्णु का छोटा भाई -> गद
वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है -> श्मशान
वह पुरुष जिसकी पत्नी साथ है -> सपत्नीक) विष्णु का उपासक या विष्णु से सम्बद्ध -> वैष्ण्व
वह जिसकी दृष्टि दूर तक जाय -> दूरदर्शी
वह जिसकी प्रतिज्ञा दृढ हो -> दृढ़प्रतिज्ञ
विधि (कानून ) द्वारा प्रदत्त (प्राप्त) -> विधिप्रदत्त
वृष्टि का अभाव -> अनावृष्टि
विश्र्वास के योग्य -> विश्र्वसनीय
विद्या की चाह रखने वाला -> विद्यार्थी
वह स्थान जहाँ मुर्दे जलाये जाते है -> श्मशान
वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो -> ज्वालामुखी
विदेश से वस्तुयें मँगाना -> आयात
वृद्धावस्था से घिरा हुआ -> जराक्रान्त
वर्षा के जल से पालित -> देवमातृक
वर्षा सहित तेज हवा -> झंझावात
व्यक्तिगत आजादी -> स्वतंत्रता
वीर पुत्रों को जन्म देनेवाली -> वीरप्रसूता
वीरों द्वारा भोगी जानेवाली -> वीरभोग्या
विमान चलानेवाला -> वैमानिक
विनोबा के मत को माननेवाला -> सर्वोदयी
वृक्षों को जल से थोड़ा सींचना -> आसेक
वह व्यक्ति जिसके एक के ऊपर दूसरा दाँत हो -> अधिकदन्ती
वह गणित जिसमें संख्याओं का प्रयोग हो -> अंकगणित
विपत्ति के समय विधान करने का धर्म -> आपद्धर्म
व्याकरण जाननेवाला -> वैयाकरण
शीघ्र नष्ट होने वाला -> क्षणभंगुर
सब कुछ जानने वाला -> सर्वज्ञ
सौतेली माँ -> विमाता
सब कुछ भक्षण करनेवाला -> सर्वभक्षी
सप्ताह में एक बार होने वाला -> साप्ताहिक
साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला -> साहित्यिक
सत्य बोलने वाला -> सत्यवादी
सुख देनेवाला -> सुखद
समान उदर से जन्म लेनेवाला -> सहोदर
सेवा से सम्बद्ध -> साहित्यिक
शक्ति के अनुसार -> यथाशक्ति
सबसे प्रिय -> प्रियतम
सुनने योग्य -> श्रवणीय
समान (एक ही)उदर से जन्म लेनेवाला -> सहोदर
सुन्दर हृदयवाला -> सुहृद
स्त्री-पुरुष का जोड़ा -> दम्पति
स्वेद से उत्पत्र होनेवाला -> स्वेदज
शिव का उपासक या शिव से सम्बद्ध -> शैव
शक्ति का उपासक या शक्ति से सम्बद्ध -> शाक्त
समाचार पत्र का मुख्य (सम्पादकीय) लेख -> अग्रलेख
सीमा का अनुचित उल्लंघन -> अतिक्रमण
सर्वाधिकार सम्पन्न शासक या अधिकारी -> अधिनायक
सरकार द्वारा प्रकाशित या सरकारी बजट में छपी सूचना -> अधिसूचना
संसार में सबका प्रिय -> लोकप्रिय
शरीर के लिए जितना धन आवश्यक हो उससे अधिक न लेना -> अपरिग्रह
शरीर का कोई भाग -> अवयव
सरकार द्वारा दूसरे देश की तुलना में अपने देश की मुद्रा का मूल्य कम कर देना -> अवमूल्यन
सीमा का उल्लंघन करना -> अतिक्रमण
सामाजिक एवं प्रशासनिक अनुशासन की क्रूरता से उत्पत्र स्थिति -> आतंक
सर्वप्रथम मत को प्रवर्तित करने वाला -> आदिप्रवर्तक
सेतुबंध रामेश्वरम से हिमालय तक -> आसेतुहिमालय
सूर्य जिस पर्वत के पीछे निकलता है -> उदयाचल
सूर्योदय से पहले का समय -> उषाकाल
सारे संसार के देशों की खेल प्रतियोगितायें -> ओलम्पिक
सेना में रहने का स्थान -> छावनी
सहसा छिपकर आक्रमण करने वाला -> छापामार
सिक्के ढालने का कारखाना -> टकसाल
स्थल या जल का वह तंग या पतला भाग जो स्थल या जल के दो बड़े खंडों को मिलाता है -> डमरूमध्य
सत्व, रज व तम -> त्रिगुण
स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक -> त्रिभुवन/त्रिलोक
शीतल, मन्द व सुगन्धित वायु -> त्रिविधवायु
स्त्री-पुरुष का जोड़ा/पति-पत्नी का जोड़ा -> दम्पती
सदा प्रसन्न रहने वाली या कला-प्रेमी नायक -> धीरललित
शक्तिशाली, दयालु और योद्धा नायक -> धीरोदात्त
शासकीय अधिकारियों का शासन -> नौकरशाही
शरीर के एक पार्श्व का लकवा -> पक्षाघात
समान रूप से आगे बढ़ने की चेष्टा -> प्रतिस्पर्द्धा
शक्ति के अनुसार -> यथाशक्ति
स्पष्टीकरण के लिए दिया जाने वाला वक्तव्य -> विवृति
सौ वर्ष का समय -> शताब्दी
शत्रु का नाश करने वाला -> शत्रुघ्न
सौ में सौ -> शतप्रतिशत
शयन (सोने) का आगार (कमरा) -> शयनागार
शरण में आया हुआ -> शरणागत
सदैव रहने वाला -> शाश्वत
सिर पर धारण करने योग्य -> शिरोधार्य
संगीत के छः राग -> षटराग
सोलह वर्ष की लड़की -> षोडशी
सड़ी हुई वस्तु की गन्ध -> सराँध
सहन करना जिसका स्वभाव है -> सहनशील
सबको जीतने वाला -> सर्वजीत
सब कुछ खाने वाला -> सर्वभक्षी
सत्य के प्रति आग्रह -> सत्याग्रह
समान वयवाला -> समवयस्क
समान (एक ही) उदर से जन्म लेनेवाला -> सहोदर
सब लोगों से सम्बन्ध रखने वाला -> सार्वजनिक
सरस्वती का भक्त या सरस्वती से संबद्ध -> सारस्वत
सब कालों में होनेवाला -> सार्वकालिक
सब देशों से सम्बद्ध -> सार्वदेशिक
समस्त पृथ्वी से सम्बन्ध रखने वाला -> सार्वभौमिक
साहित्य से सम्बन्धित -> साहित्यिक
सिंह का बच्चा -> सिंहशावक
सुन्दर हृदय वाला -> सुहृदय
स्वेद (पसीने) से उत्पन्न होने वाला -> स्वेदज
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद का -> स्वातन्त्र्योत्तर
समय से संबंधित -> सामयिक
शीघ्र चलने वाला -> द्रुतगामी
शयन करने की इच्छा -> सुषुप्सा
सिर से लेकर पैर तक -> आपादमस्तक
स्वप्न में बकझक करना -> उचावा
शासन हेतु नियमों का समूह -> संविधान
सोने-जैसे रंगवाला -> सुनहला
सतो गुण का -> सात्त्विक
सीपी, बाँसी, सूकरी, करी, धरी और नरसल से बनी माला -> बैजयन्तीमाला
समान समय में होनेवाला -> समसामयिक
सोलहो कलाओं से युक्त चाँद -> राका
सफेदी लिए हुए लाल रंग -> पाटल
स्थिर रहनेवाली वस्तु -> स्थावर
श्रद्धा से जल पीना -> आचमन
सेना के आगे लड़नेवाला योद्धा -> अग्रयोधा
शीघ्रता का अभाव -> अत्वरा
स्वर्ग की वेश्या -> अप्सरा
सोना, चाँदी पर किया गया रंगीन काम -> मीनाकारी
हाथी को हाँकने का लोहे का हुक -> अंकुश
हिंसा करने वाला -> हिंसक
हित चाहने वाला -> हितैषी
हित न चाहनेवाला -> अनहितू
हाथ से लिखा हुआ -> हस्तलिखित
हमेशा सत्य बोलने वाला -> सत्यवादी
हाथ में चक्र धारण करनेवाला -> चक्रपाणि
हवा में मिली हुई धूल या भाप के कारण होने वाला अँधेरा -> धुन्ध
हाथ का लिखा हुआ -> हस्तलिखित
हृदय को विदीर्ण करने वाला -> हृदयविदारक
हंस के समान सुंदर मंद गति से चलने वाली स्त्री -> हंसगामिनी
हत्या करनेवाला -> हत्यारा
हाथ की लिखी पुस्तक या मसौदा -> पांडुलिपि
होठों पर चढ़ीपान की लाली -> अधरज
हिन्द की भाषा -> हिन्दी
क्षमा पाने योग्य -> क्षम्य
क्षण भर में नष्ट होने वाला -> क्षणभंगुर
क्षुधा से आतुर -> क्षुधातुर
ऋषियों के रहने का स्थान -> आश्रम
ऋण के रूप में आर्थिक सहायता -> तकावी
ज्ञान देने वाली -> ज्ञानदा
ज्ञान देनेवाला -> ज्ञातव्य

पॉपुलर टेस्ट सीरीज