नाभिकीय अम्ल (Nucleic acid)

नाभिकीय अम्ल (Nucleic acid) बहुलक मैक्रोअणु (विशाल जैव-अणु) होता है, जो एकलकिक न्यूक्लियोटाइड्स की शृंखलाओं से बना होता है। जैवरासायनिकी के परिप्रेक्ष्य में, ये अणु आनुवांशिक सूचना पहुँचाने का कार्य करते हैं, साथ ही ये कोशिकाओं का ढाँचा भी बनाते हैं। सामान्यतः उपयोग होने वाले नाभिकीय अम्ल हैं डी एन ए या डीऑक्सी राइबो नाभिकीय अम्ल एवं आर एन ए या राइबो नाभिकीय अम्ल। नाभिकीय अम्ल प्राणियों में सदा ही मौजूद होता है, क्योंकि यह सभी कोशिकाओं और यहाँ तक की विषाणुओं में भी होता है। नाभिकीय अम्ल की खोज फ्रेडरिक मिशर ने की थी।

कृत्रिम नाभिकीय अम्ल –

  • पेप्टिक न्यूक्लिक अम्ल (पी एन ए),
  • मॉर्फोलिनो,
  • लॉक्ड न्यूक्लिक अम्ल (एल एन ए),
  • ग्लाइकॉल न्यूक्लिक अम्ल (जी एन ए),
  • थ्रेयोज़ न्यूक्लिक अम्ल (टी एन ए)

नाभिकीय अम्ल के प्रकार-

1. राइबोनाभिकीय अम्ल –

राइबोनाभिकीय अम्ल (आर.एन.ए.) एक नाभिकीय अम्ल का पॉलीमर होता है जिसके मोनोमर न्यूक्लियोटाइड होते हैं। यह जीन द्वारा डी एन ए से प्रोटीन में, अनुवांशिक सूचना की प्रतिलिपि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह डी.एन.ए एवं प्रोटीन समूह (राइबोसोम) के बीच संदेशवाहक का काम करता है, राइबोसोम का जीवंत भाग बनता है और इसके साथ ही यह प्रोटीन संश्लेषण में उपयोग के लिए अमीनो अम्ल के लिए, आवश्यक वाहक अणु का कार्य भी करता है।

2. निरजारराइबोनाभिकीय (डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक) अम्ल

निरजारराइबोनाभिकीय अम्ल एक नाभिकीय अम्ल होता है, जिसमें सभी प्राणियों के विकास एवं प्रकार्य के लिए अनुवांशिक सूचना सुरक्षित रहती है। इस अणु की प्रमुख भूमिका लंबे समय तक अनुवांशिक सूचना का संग्रहण करना है, जो कि नक्शों के ब्लूप्रिंट्स रखने के बराबर है क्योंकि इसमें कोशिका के घटकों के निर्माण के बारे में सूचना लिखी रहती है। डी.एन.ए के वे भाग, जो यह सूचना संग्रहण करते हैं उन्हें जीन कहते हैं। डी.एन.ए शृंखलाओं का संरचनागत उद्देश्य होता है, जो अनुवांशिक सूचना को नियंत्रित करता है।

रासायनिक ढांचा-

नाभिकीय अम्ल टर्म को बायपॉलीमर परिवार, जिसका कोशिका केन्द्रक में खास कार्य है, के सदस्यों के लिए उपयोग किया जाता है। नाभिकीय अम्ल के मोनोमर को न्यूक्लियोटाइड कहते हैं।

प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड में तीन घटक होते हैं:-

  • नाइट्रोजिनस हीट्रोसाय्क्लिक क्षार, जो प्यूरीन या पायरिमिडीन में से एक होता है।
  • एक पेन्टोज़ शर्करा।
  • एक फॉस्फेट समूह।

पॉपुलर टेस्ट सीरीज