भारत के राज्य

भारत में वर्तमान में 28 राज्य एवं 9 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। हाल ही में धारा 370 हटाए जाने के बाद जम्मू और कश्मीर राज्य से दो नए केंद्र शाषित का जन्म हुआ पहला जम्मू एंड कश्मीर और दुसरा लद्दाख। इससे पहले भारत के राज्यों की संख्या 29 एवं 7 केंद्र शाषित प्रदेश थे।

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है। इसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी. है।
  • जनसंख्या दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तरप्रदेश है।
  • जनसंख्या दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।
  • देश का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश अण्डमान निकोबार है जिसका क्षेत्रफल 8249 वर्ग किमी. है।
  • देश का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी. है।

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर स्थित राज्य

  • बांग्लादेश(4096 किमी.) – प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असोम।
  • चीन(3917 किमी.) – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
  • पाकिस्तान(3310 किमी.) – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर।
  • नेपाल(1752 किमी.) – उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
  • म्यांमार(1458 किमी.) – अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
  • भूटान(587 किमी.) – प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
  • अफगानिस्तान(80 किमी.) – जम्मू एवं कश्मीर(पाक् अधिकृत)।

चीन, नेपाल, बंग्लादेश को 5 भारतीय राज्य पाकिस्तान, भूटान, म्यांमार को 4 भारतीय राज्य व अफगानिस्तान को जम्मू-कश्मीर(पाक अधिकृत) केवल 1 राज्य छूता है। भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बंग्लादेश के साथ है। भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ, गुजरात(45652 वर्ग किमी.) है। तथा सबसे छोटा जिला माहे, पाण्डिचेरी(9 वर्ग किमी.) है।

भारत का नवीनतम राज्य तेलंगाना 2 जून 2014 को अस्तित्व में आया। जिसका क्षेत्रफल – 1.4 लाख वर्ग किमी. है।तेलंगाना की सीमा – आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा से मिलती है। 10 वर्षो तक हैदराबाद, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना दोनों की राजधानी बना रहेगा।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश

  • अण्डमान निकोबार(8249 वर्ग किमी.) – पोर्ट ब्लेयर
  • दादरनागारवेल(491 वर्ग किमी.) – सिलवास
  • दमनदीव(112 वर्ग किमी.) – दमन
  • दिल्ली(1490 वर्ग किमी.) – नई दिल्ली
  • चण्डीगढ़(114 वर्ग किमी.) – चण्डीगढ़
  • लक्षद्वीप(32 वर्ग किमी.) – करवत्ती
  • पुडुचेरी(492 वर्ग किमी.) – पुडुचेरी
  • जम्मू एंड कश्मीर – 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।
  • लद्दाख – 5 अगस्त 2019 को घोषित और 31 अक्टूबर 2019 से प्रभावी।

पॉपुलर टेस्ट सीरीज