भारत के राज्यों की अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति

  • वर्तमान राज्य – 28
  • केंद्रशासित प्रदेश – 9

क्षेत्रफल की दृष्टि से

  • सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.)
  • सबसे छोटा राज्य गोवा (3702 वर्ग किमी.)

जनसंख्या दृष्टि से

  • सबसे बड़ा राज्य -उत्तरप्रदेश
  • सबसे छोटा राज्य – सिक्किम
  • देश का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश -अण्डमान निकोबार (8249 वर्ग किमी.)
  • देश का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश – लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.)

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य

  1. बांग्लादेश (4096 किमी.) – प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम ।
  2. चीन (3917 किमी.) – लद्दाख़ (केन्द्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
  3. पाकिस्तान (3310 किमी.) – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर (केन्द्रशासित प्रदेश), लद्दाख़ (केन्द्रशासित प्रदेश)।
  4. नेपाल (1752 किमी.) – उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
  5. म्यांमार (1458 किमी.) – अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
  6. भूटान (587 किमी.) – प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
  7. अफगानिस्तान (80 किमी.) – लद्दाख़ (पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।
  8. चीन, नेपाल, बंग्लादेश, पाकिस्तान को 5 भारतीय राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश भूटान, म्यांमार को 4 भारतीय राज्य व अफगानिस्तान को लद्दाख़ (पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) केवल 1 राज्य छूता है।
  9. भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बंग्लादेश के साथ है। तथा भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ, गुजरात (45652 वर्ग किमी.) है। तथा सबसे छोटा जिला माहे, पाण्डिचेरी (9 वर्ग किमी.) है।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश व उनकी राजधानी

  1. अण्डमान निकोबार (8249 वर्ग किमी.) – पोर्ट ब्लेयर
  2. दादरनागारवेल (491 वर्ग किमी.) – सिलवास
  3. दमनदीव (112 वर्ग किमी.) – दमन
  4. दिल्ली (1490 वर्ग किमी.) – नई दिल्ली
  5. चण्डीगढ़ (114 वर्ग किमी.) – चण्डीगढ़
  6. लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) – करवत्ती
  7. पुडुचेरी (492 वर्ग किमी.) – पुडुचेरी
  8. लद्दाख़ – ‎लेह
  9. जम्मू-कश्मीर – ‎जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)

पुर्वोत्तर भारत में सात राज्य ऐसे है जिन्हें ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है वे – असोम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा हैं।

सिक्किम और मेघालय दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा राज्यों में अलग-अलग एक-एक राज्य से लगती है। जिनमें मेघालय की सीमा असोम राज्य से व सिक्किम की सीमा पश्चिमी बंगाल राज्य से लगती हैं

वे राज्य जिनकी सीमा न तो समुद्र से मिलती और न ही अन्य देशों से मिलती है- हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तिसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना। व केन्द्रशासित प्रदेश में दिल्ली, चण्डीगढ़ व दादर व नगर हवेली।

विस्तार

भारत के स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. तथा समुद्री तट की कुल लम्बाई 7516.6 किमी. है। मुख्यभूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी. है। इस प्रकार भारत की कुल स्थलीय और तटीय सीमा 22716.6 किमी. है।

भारत के समुद्रीय तटीय राज्य 9 हैं। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल हैं। तथा केन्द्रशासित प्रदेश में पुदुचेरी, दमन-दीव, अण्डमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप हैं।

भारत के तटीय राज्यों की सीमा-

  1. गुजरात – 1600 किमी. (सर्वाधिक)
  2. गोआ – 101 किमी. (न्यूनतम)

तटिय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा-

  1. अण्डमान निकोबार द्वीप – 1962 किमी (सर्वाधिक)
  2. दमन एवं दीव – 42 किमी. (न्यूनतम)

प्रमुख चैनल/जलडमरूमध्य

  • ग्रेट चैनल – इंदिरा प्वांइट-इंडोनेशिया।
  • 10 चैनल – लघु अण्डमान-कार निकोबार
  • 9 चैनल – मिनिकाॅय-लक्षद्वीप
  • 8 चैनल – मालदीव-मिनिकाॅय
  • आदम ब्रिज – तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य
  • डंकन पास – दक्षिणी अण्डमान एवं लघु अंडमान के मध्य।
  • कोको स्ट्रेट – यह कोको द्वीप व अण्डमान के मध्य।
  • रामेश्वरम् – पम्बन द्वीप पर स्थित
  • मरकत द्वीप – अण्डमान निकोबार द्वीप समूह
  • पाॅण्डिचेरी/पुदुचेरी – पुदुचेरी (तमिलनाडु) + कराइकल (तमिलनाडु) + यनम (आंध्र प्रदेश) + माहे (केरल)।

पॉपुलर टेस्ट सीरीज